एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, नशे में था पायलट, डोप टेस्‍ट आया पॉजिटिव; 137 लोगों को लेकर थाइलैंड से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

सूत्रों की मानें तो बीते 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की जिस फ्लाइट में टर्बुलेंस हुआ था, उसके कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air India Pilot Dope Tests Positive After Phuket-Delhi Flight Drops 300 Feet
फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट के बाद एयर इंडिया के पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया | Image: Republic

Air India Phuket-Delhi Flight Captain: थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट- AI2379 को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। इस फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलटों का डोप टेस्ट किया गया था, जिसमें से एक का टेस्ट पॉजिटिव आया है।

सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के हवा में टर्बुलेंस का शिकार होने के बाद यह टेस्ट कराया गया था। इसमें वे साइकोएक्टिव पदार्थों (नशीले पदार्थ) के लिए पॉजिटिव पाए गए। मामले की जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। हालांकि, इस पॉजिटिव रिजल्ट की न ही एयर इंडिया ने पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। एयरलाइन का दावा है कि नियमों के तहत फ्लाइट की लैंडिंग के बाद दोनों पायलटों की स्क्रीनिंग हुई, लेकिन इसके नतीजे उनसे साझा नहीं किए गए हैं।

हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते- एयरलाइन

इस बारे में एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें मालूम है कि लागू नियमों के तहत पायलटों का फ्लाइट के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था। लेकिन टेस्ट के नतीजे एयर इंडिया के साथ साझा नहीं किए गए हैं। इसलिए हम किसी भी नतीजे पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।'

‘जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों संग सहयोग…'

उनके मुताबिक, एयर इंडिया किसी खास फ्लाइट या ऑपरेशनल घटना से अलग, सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू सदस्यों का नियमित ड्रग टेस्ट करती है। हम जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। 

Advertisement

DGCA कर रही घटना की जांच

फिलहाल इस घटना की जांच DGCA के हाथों में है। MoCA के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, DGCA की जांच रिपोर्ट आने के बाद जय किया जाएगा कि इसकी आगे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) से कराने की जरूरत पड़ेगी या नहीं।  

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 4 अगस्त 2026 को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट हवा में भीषण टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। इसमें कुल 137 यात्री और 8 चालक दल के सदस्य सवार थे। टर्बुलेंस के कारण इन सभी यात्रियों की सांसें अटक गई थीं। इस दौरान कुल 17 लोग घायल हो गए थे। टर्बुलेंस के झटके इतने जोरदार थे कि किसी के कान, किसी की गर्दन तो किसी के सिर में चोट आई थी। हालांकि, विमान दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर गया था और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए थे।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: बेटे के साथ दवाई लेने जा रही मां का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसा, गिरी और सिर हुआ धड़ से अलग; बिजनौर में कंपा देने वाला हादसा

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड