BREAKING: एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी के बाद हड़कंप, 93 यात्रियों की सांसें अटकी, आइसोलेशन-बे में विमान

एअर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार सुबह विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला, जिसमें धमकी दी गई थी कि विमान को हाइजैक कर लिया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Air India Flights
एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी | Image: X

एअर इंडिया की कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि सुबह 11:10 बजे प्लेन को हाईजैक कर लिया जाएगा। नोट मिलते ही क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी पायलट को दी। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट कर दिया।
 

जानकारी के मुताबिक, विमान उड़ने भरने की तैयारी में था। इसी दौरान शौचालय में रखे नोट पर नजर पड़ी, जिसमें विमान को हाईजैक करने की धमकी दी गई थी। पायलट द्वारा ATC को अलर्ट मैसेज भेजने के बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट के आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की। 

एअर इंडिया की फ्लाइट को हाइजैक करने की धमकी

विमान को आइसोलेशन बे में ले जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत जांच शुरू कर दी। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और आगे की जानकारी का इंतजार है।  शौचालय पर धमकी भरा संदेश किसने लिखा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच चल रही है। यात्रियों की सूची के साथ एयरपोर्ट परिसर और विमान के अंदर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विमान में  93 यात्री से थे सवार

विमान में उस समय 93 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। एयर इंडिया का एयरबस A320neo कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। प्लेन विस्तारा की लिवेरी के साथ ऑपरेट कर रहा था। फिलहाल एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें:  'कोई संजय की दिव्य दृष्टि से...', सोनिया गांधी की किताब पर BJP का तंज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड