Waqf Law: वक्फ कानून पर घमासान, आज से देशभर में आंदोलन शुरू करेगा AIMPLB; BJP ने भी काउंटर करने की कर ली तैयारी

वक्फ कानून के खिलाफ जहां AIMPLB ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन की तैयारी कर ली है, तो BJP ने भी काउंटर करने का प्लान बना लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Waqf Law
Waqf Law | Image: ANI

Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसको लेकर सियासी बयानबाजी तो जारी है ही। इस बीच अब वक्फ कानून को लेकर सड़कों पर उतरकर देशभर में धरना प्रदर्शन करने की भी तैयारी है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज से कानून के खिलाफ देशभर में धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रही है, जो करीब एक महीने तक चलेगा।

जहां AIMPLB ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन की तैयारी कर ली है, तो BJP ने भी काउंटर करने का प्लान बना लिया। पार्टी ने मुंबई में मुस्लिम इलाकों में संवाद यात्रा शुरू करने की तैयारी की है।

AIMPLB की देशभर में प्रदर्शन की तैयारी

दोनों सदनों में वक्फ बिल के पास होने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद इसने कानून का रूप ले लिया। इसके बाद भी बिल को लेकर बवाल थमने नहीं रहा। विपक्षी पार्टियां और कई मुस्लिम बोर्ड बिल के विरोध में हैं और इस पर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच वक्फ कानून के खिलाफ AIMPLB ने देशभर में प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। इसे “वक्फ बचाओ मुहिम” का नाम दिया गया, जिसके पहले दौर का आगाज 10 अप्रैल से हो रहा है और 7 जुलाई तक चलेगा।

शहर से गांव तक चलाया जाएगा अभियान

AIMPLB के प्लान के मुताबिक वक्फ कानून के विरोध में सभी प्रदेशों की राजधानियों में धरना और गिरफ्तारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जुम्मे की नमाज के बाद लोग ह्यूमन चेन बनाकर या फिर दूसरे तरीकों से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। बोर्ड का कहना है कि उनका ये अभियान शाह बानो मामले की तरह शहर से  गांव तक चलाया जाएगा।

Advertisement

AIMPLB ने 22 अप्रैल को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'वक्फ की हिफाजत' के नाम से एक कार्यक्रम किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि 30 अप्रैल रात 9 बजे वक्फ के विरोध में वह अपने घर, फैक्ट्री, ऑफिस की लाइटें आंधे घंटे के लिए बंद करें। वहीं, हर जिला मुख्यालय पर धरना देकर DM के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

50 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला विंग भी उतरेगी मैदान में…

AIMPLB ने कहा देश के बड़े 50 शहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और सभी बड़े शहरों में बुद्धिजीवी समाज के साथ मीटिंग करने की बात कही। वहीं, महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला विंग भी मैदान में उतरेगी और अलग-अलग प्रोगाम आयोजित करेगी।

Advertisement

BJP भरवाएगी धन्यवाद मोदी फॉर्म

वक्फ बिल के विरोध में इस प्रदर्शन के बीच महाराष्ट्र BJP ने भी जनजागृति अभियान चलाने की तैयारी की है। इसके जरिए मुस्लिम इलाकों में संवाद यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा के जरिए मुसलमानों को वक्फ कानून के बारे में ठीक से समझाया जाएगा। साथ ही हर सवालों का जवाब देने के बाद धन्यवाद मोदी का एक फॉर्म भी भरवाया जाएगा।

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर लंबी चर्चा हुई थी। लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े। अगले दिन बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। यहां भी लंबी और सार्थक चर्चा के बाद रात करीब 2:50 बजे बिल को पास कर दिया गया था। राज्यसभा में बिल के पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद देशभर में वक्फ कानून लागू हो चुका है।

यह भी पढ़ें: वक्फ कानून की मौलाना रशीदी ने जमकर की तारीफ, कहा- बोर्ड में रेवेन्यू अफसर समेत कई अब भी हिंदू; कपिल सिब्बल को जमकर लताड़ा
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड