AI Summit Controversy: शिमला में बीच हाईवे पर भिड़ी दिल्ली और हिमाचल पुलिस! पूरी रात चला हाई वोल्टेज ड्रामा; जानें क्यों हुआ टकराव

शिमला में बुधवार देर रात दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विवाद पिछले हफ्ते AI समिट में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट से जुड़े तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर शुरू हुआ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Delhi Police Team Stopped on NH-5 By Shimla Police Amid FIR Row
शिमला में बीच हाईवे पर भिड़ी दिल्ली और हिमाचल पुलिस! | Image: ANI/Republic

दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए विवादास्पद शर्टलेस प्रदर्शन की जांच अब हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है। मामले में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच कई घंटों तक चली नोकझोंक और तनाव के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस दोपहर तक दिल्ली पहुंच जाएगी।

शिमला में बुधवार देर रात दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विवाद पिछले हफ्ते AI समिट में हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट से जुड़े तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर शुरू हुआ। दोनों स्टेट की पुलिस के बीच टकराव तब शुरू हुआ जब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 'अनऑथराइज्ड गिरफ्तारी' का विरोध किया और प्रोसीजरल वायलेशन का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली पुलिस के काफिले को उसके ट्रांजिट के दौरान कई बार रोका, जिससे अधिकारियों के बीच कई बार तीखी बहस हुई।

शिमला और दिल्ली पुलिस के बीच नोंकझोंक

शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी जब्त कर ली। उन्होंने NH 5 पर दिल्ली पुलिस के जवानों को बीच रास्ते में रोका और उनसे मामले में शिमला पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के संबंध में अपनी जांच में शामिल होने के लिए कहा। दिल्ली पुलिस के जवान गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी IYC कार्यकर्ताओं, सौरव, अरबाज और सिद्धार्थ को ACJM-II एकांश कपिल द्वारा दी गई ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रहे थे।

पूरी रात दिल्ली पुलिस से हुई पूछताछ

दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम (लगभग 15-20 जवानों की) को सूचना मिली कि प्रदर्शन से जुड़े तीन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सौरभ सिंह, अरबाज खान और सिद्धार्थ अवधूत शिमला जिले के रोहड़ू इलाके में छिपे हुए हैं। बुधवार सुबह टीम ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए रवाना हो गई। लेकिन रास्ते में सोलन जिले के धर्मपुर इलाके में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नाका लगाकर दिल्ली पुलिस की टीम को रोक लिया।

Advertisement

क्यों हुआ दोनों राज्यों की पुलिस के बीच टकराव?

हिमाचल पुलिस ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने बिना उचित प्रक्रिया और समन्वय के गिरफ्तारी की, जिसे 'अगवा' जैसा बताया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवानों को शिमला में ही रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस की टीम से पूरी रात पूछताछ की गई, फिर सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली पुलिस शिमला के शोघी बैरियर से रवाना हो पाई। रवाना होने से पहले दिल्ली पुलिस ने शिमला पुलिस को सीजर मेमो भी दिया। तीनों आरोपियों को अब दिल्ली लाया जा रहा है, जहां कोर्ट में उनकी पेशी होगी और फिर पुलिस रिमांड की मांग करेगी। 
 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर मोदी का डंका, 100M फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड