एंबुलेंस बनी आग का गोला, हादसे में नवजात बच्चे, नर्स और डॉक्टर की दर्दनाक मौत; अहमदाबाद से दिल दहलाने वाली खबर VIDEO

अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मोडासा के रानसैय्यद चौकड़ी के पास ऑरेंज अस्पताल के एक एम्बुलेंस में लगी आग में तीन लोग झुलस गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

अहमदाबाद से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मोडासा के रानसैय्यद चौकड़ी के पास ऑरेंज अस्पताल के एक एम्बुलेंस में लगी आग में तीन लोग झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे में एक नवजात शिशु की भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इस घटना में ड्राइवर और बच्चे के रिश्तेदारों को बचा लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक दिन का बच्चा इलाज के लिए अहमदाबाद जा रहा था। मोडासा नगर निगम के अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।

तीन अन्य लोग भी झुलस गए

पुलिस ने बताया कि गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा कस्बे के पास मंगलवार तड़के एक एम्बुलेंस में आग लग जाने से एक नवजात शिशु, एक डॉक्टर और अन्य लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक डी.बी. वाला ने बताया कि मोडासा-धनसुरा रोड पर एम्बुलेंस में आग रात करीब एक बजे लगी, जब जन्म के बाद बीमार एक दिन के बच्चे को आगे के इलाज के लिए मोडासा स्थित एक अस्पताल से अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बच्चे, उसके पिता, जिनकी पहचान जिग्नेश मोची (38) के रूप में हुई है, अहमदाबाद के डॉक्टर शांतिलाल रेंतिया (30) और अरवल्ली निवासी नर्स भूरीबेन मनात (23) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मोची के दो रिश्तेदार और निजी एम्बुलेंस चालक, तीन अन्य लोग भी झुलस गए और उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया

पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में, ड्राइवर को पीछे की तरफ आग लगने का एहसास होने के बाद एम्बुलेंस एक पेट्रोल पंप के पास धीमी होती दिखाई दे रही है। 

उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकल विभाग की गाड़ी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, लेकिन चारों पीड़ितों को बचाया नहीं जा सका। घायलों की पहचान ड्राइवर अंकित ठाकोर और जिग्नेश मोची के रिश्तेदार गौरांग मोची और गीताबेन मोची के रूप में हुई है।

Advertisement

जिला पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह जडेजा ने कहा कि घटना की जांच करने और त्रासदी के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है।

ये भी पढ़ेंः चुनाव में करारी हार के बाद PK की पहली प्रतिक्रिया

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड