Ahmedabad plane crash: पूर्व CM रुपाणी का अंतिम संस्कार आज, अब तक 80 पीड़ितों के मिले DNA, 33 के परिजनों को सौंपा गया शव

Air India के विमान हादसे के शिकार हुए गुजरात के पूर्व CM रुपाणी का अंतिम संस्कार आज, राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Ahmedabad plane crash
पूर्व CM रुपाणी का अंतिम संस्कार आज | Image: ANI

अहमदाबाद विमान हादसे के चार दिन बीत चुके हैं, मगर शहर में दर्द और मातम का माहौल अभी भी बरकरार है। हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें विमान में सवार 241 यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं, जबकि 34 लोग बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल परिसर में मौजूद थे। आज,16 जून को इस हादसे का शिकार हुए पूर्व सीएम विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में होगा।


Air India के विमान हादसे में अब तक 80 पीड़ितों के डीएनए नमूने मिल गए हैं। जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नमूना भी शामिल है। 33 शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया हैं। यह अपडेट अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ रजनीश पटेल द्वारा रात 10:15 बजे एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान दिया गया।

राजकोट में निकलेगी विजय रुपाणी की अंतिम यात्रा

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के शवगृह में विजय रुपाणी के पार्थिव शरीर पर तिरंगा लपेटा जाएगा, फिर सुबह करीब 11.30 बजे उनके परिवार को अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर मिलेगा। पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से राजकोट ले जाया जाएगा और दोपहर 2 बजे यहां पहुंचेगा। उनके आवास से शाम 5 बजे के करीब अंतिम यात्रा निकलेगी और शाम 6 बजे के आसपास अग्नि संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में कौन-कौन शामिल होगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने राजकोट जाएंगे। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल, गुजरात सीएम समेत मंत्रिमंडल के सदस्य भी रूपाणी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। इसके अलावा देशभर के राज्यों के सीएम भी विजय रूपाणी के अंतिम दर्शन के लिए राजकोट आ सकते हैं।

Advertisement

 86 शवों की हुई पहचान 

बता दें कि पिछले चार दिनों में राहत और बचाव कार्य के तहत 250 शवों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 86 शवों की पहचान हो पाई है और 33 शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। शवों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ एम्बुलेंस के जरिए उनके गृहनगर भेजा जा रहा है।

हादसे में 275 लोगों की मौत 

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (787-8 बोइंग ड्रीमलाइनर) के भयावह हादसे को चार दिन बीत चुके हैं। 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई, जिनमें विमान में सवार 241 लोग और हॉस्टल परिसर में मौजूद 34 लोग शामिल थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Air India Plane Crash: मैच हुआ पूर्व सीएम विजय रुपाणी का DNA सैंपल, राजकोट में होगा अंतिम संस्‍कार

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड