Ahmedabad Plane Crash: परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो रहे थे डॉक्टर प्रतीक, विमान हादसे ने छीन ली खुशियां, रुला देगी आखिरी सेल्फी

अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश सहम गया है। इसी प्लेन में एक डॉक्टर परिवार भी सवार था जो लंदन में शिफ्ट होने जा रहा था जो इस दर्दनाक हादसे में खत्म हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad Plane Crash | Image: x

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है। हादसे में अबतक 265 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इसी फ्लाइट में बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपत्ति का पूरा परिवार भी सवार था। डॉक्टर प्रतीक जोशी अपनी पत्नी डॉक्टर कोनी और तीन बच्चों के साथ उसी फ्लाइट से जिंदगी की नई दहलीज पर कदम रखने के लिए लंदन जाने को रवाना हुए थे। इस हादसे में ये पूरा परिवार खत्म हो गया है।  

जानकारी के अनुसार, अब डॉक्टर के परिवार में सिर्फ उनके माता पिता बचे हैं। वो अपने बच्चों को अहमदाबाद छोड़ने गए थे। दर्दनाक हादसे में बच्चों को खो देने के बाद से उनका बुरा हाल है।

प्लेन क्रैश में पूरा डॉक्टर परिवार खत्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर कोनी व्यास उदयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में काम करती थीं। वो अपने बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी के साथ रहती थीं। वहीं दूसरी ओर डॉक्टर कोनी के पति प्रतीक जोशी लंदन में डॉक्टर थे। ऐसे में डॉक्टर कोनी भी अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट होना चाह रही थीं। यही वजह थी कि उन्होंने पिछले महीने ही अस्पताल से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने निकला डॉक्टर दंपत्ति का पूरा ही काल के गाल में समा गया।

फैमिली की आखिरी सेल्फी वायरल

डॉक्टर प्रतीक जोशी के परिवार के इस विमान हादसे का शिकार होने के बाद एक तस्वीर वायरल हो रही है जो उन्होंने प्लेन क्रैश से पहले पत्नी और बच्चों के साथ ली थी। इस तस्वीर में तीनों बच्चों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। पापा के साथ हमेशा के लिए रहने की खुशी साफ झलक रही है। हालांकि भयावह हादसे के बाद ये तस्वीर उनकी जिंदगी की आखिरी तस्वीर साबित हुई। दूसरी ओ हादसे के बाद डॉक्टर प्रतीक और कोनी का परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement

2016 में अकेले लंदन शिफ्ट हो चुके थे प्रतीक

बताया जा रहा है कि साल 2016 में डॉक्टर प्रतीक जोशी लंदन शिफ्ट हो गए थे। वहीं उनकी पत्नी कोनी व्यास उदयुपर के पेसिफिक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस कर रही थीं। डॉक्टर प्रतीक चाहते थे कि उनका परिवार उनके साथ लंदन में रहे। इसी के चलते डॉक्टर कोनी ने अपनी जॉब छोड़ दी थी। अपने साथ ले जाने के लिए डॉक्टर प्रतीक लंदन से उदयपुर पहुंचे थे। परिवार के साथ खुशी-खुशी रहने के सपने लिए प्रतीक जोशी अहमदाबाद की फ्लाइट में सवार हुए थे। लेकिन क्या पता था कि ये सफर ऐसा होने जा रहा है जो अब कभी पूरा नहीं होगा।

अहमदाबाद में भयावह विमान हादसा

गौरतलब है कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी, टेक-ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक की जान बच सकी है। इसके अलावा कुल 265 लोगों के विमान हादसे में शिकार होने की पुष्टि हुई है। इसी फ्लाइट में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: शादी को हुए थे कुछ ही महीने, पति से मिलने लंदन जा रही थी नई नवेली दुल्हन; पहली ही उड़ान में थम गई सांसें

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड