Punjab: तरनतारन में सत्ता नौशेरा गैंग के साथ AGTF की मुठभेड़, गोली लगने से दो गैंगस्टर घायल; पाकिस्तानी हथियार बरामद

तरनतारन में सत्ता नौशेरा गैंग और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, और तरनतारन पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दो गैंगस्टर महक प्रीत सिंह और जोवराज सिंह घायल हो गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AGTF Punjab police encounters with Satta Naushera gang TarnTaran
तरनतारन में सत्ता नौशेरा गैंग के साथ AGTF की मुठभेड़ | Image: ANI

पंजाब के तरनतारन में सत्ता नौशेरा गैंग और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से कुख्यात गैंगस्टर महक प्रीत सिंह और जोवराज सिंह घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों से तरफ से कई राउंड गोलियां चली। मुठभेड़ वाली जगह से पाकिस्तान में बनी पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई है।


शुक्रवार,18 अप्रैल को पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। तरनतारन में सत्ता नौशेरा गैंग की पुलिस और AGTF के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से दो गैंगस्टर महकप्रीत सिंह और जोवराज सिंह घायल हो गया। पुलिस को लंबे समय से दोनों गैंगस्टर की तालाश थी।  गैंगस्टर ने बचने के लिए पहले पुलिसकर्मियों पर करीब 7 गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों को चार-चार गोलियां लगी। दोनो की हालात गंभीर बताई जारी है।

सत्ता नौशेरा गैंग के दो गैंगस्टर घायल

तरनतारन पुलिस ने बताया कि सत्ता नौशेरा गैंग और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, और तरनतारन पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दो गैंगस्टर महक प्रीत सिंह और जोवराज सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। गैंगस्टर ने पुलिसकर्मियों पर करीब 7 गोलियां चलाईं। 2 अत्याधुनिक हथियार (पाकिस्तान में बनी पिस्तौल और गोलियां) बरामद किए गए हैं।

 पुलिस टीम पर चलाईं गोलियां 

SSP तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया कि 28 मार्च 2025 को 2 अज्ञात लोगों ने नौशहरा पन्नुआं के गुरप्रीत पर गोलियां चलाईं, कल पंजाब पुलिस और AGTF ने संयुक्त अभियान में उनके एक साथी को गिरफ्तार किया और उससे हमें शूटरों के ठिकाने के बारे में पता चला। जब पुलिस ने उनका सामना किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए, उन्हें 4 गोलियां लगीं। महक (घायलों में से एक) सत्ता नौशहरा गिरोह से संबंधित है। 

Advertisement

गैंगस्टर के पास मिला पाकिस्तान हथियार 

SSP ने बताया कि जनवरी में हमने जो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था, महक उस मामले में भी वांछित थी। 2 अत्याधुनिक हथियार (पाकिस्तान में बनी पिस्तौल) इनके पास से बरामद किए गए हैं। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में दोनों अपराधी थी। मगर पुलिस को इसकी भनक लग गई। शुक्रवार को पुलिस पीछा करते हुए इनके ठिकाने पर पहुंची तो दोनों गैंगस्टर फायरिंग कर भागने लगे। मगर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: हमारे CM शेर हैं, नाम से कांपते हैं दंगाई...,योगी की मंत्री का बड़ा दावा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड