आगरा मेट्रो के बाद दीवानी न्यायालय की सुरक्षा UPSSF के हवाले, 100 जवान 24 घंटे रहेंगे तैनात

24 घंटे की ड्यूटी के दौरान 100 पुरुष और 2 महिला जवान तैनात रहेंगे। न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में जवान तीन अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहेंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Agra Civil Court security handed to UPSSF
Agra Civil Court security handed to UP SSF | Image: Republic

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार न्यायालयों की सुरक्षा को UPSSF को सौपने का फैसला किया है। इसके तरह मथुरा कोर्ट और आगरा मेट्रो के बाद अब दीवानी न्यायालय की सुरक्षा यूपीएसएसएफ के हवाले कर दी गई है। 

यूपीएसएसएफ 4 बटालियन के कमांडेंट राम सुरेश यादव की मौजूदगी में जवानों ने चार्ज संभाला। 24 घंटे की ड्यूटी के दौरान 100 पुरुष और 2 महिला जवान तैनात रहेंगे। न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में जवान तीन अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहेंगे।

ऑटोमैटिक हथियारों से लैस जवान करेंगे कोर्ट की सुरक्षा

4 बटालियन के कमांडेंट राम सुरेश यादव ने बताया कि पहली शिफ्ट में सबसे ज्यादा UPSSF का फोर्स तैनात रहेगा। UPSSF के जवान हाईटेक कंट्रोल रूम और ऑटोमैटिक हथियारों से लैस रहेंगे।

UPSSF ने दावा किया है कि न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित नहीं होने दिया जाएगा। भीड़ को कंट्रोल, अराजक तत्वों पर लगाम लगाने सहित बिना चेकिंग के न्यायालय में अब किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

Advertisement

मथुरा कोर्ट की सुरक्षा में UP SSF की तैनाती

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यानी UP SSF की तैनाती कर दी गई है।  स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स ने मथुरा में कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। 12 जुलाई को UP SSF के 100 से ज्यादा जवानों ने राम सुरेश यादव के नेतृत्व में कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

Advertisement

राम सुरेश यादव ने बताया कि हम लोग आज से मथुरा जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। जिसमें अभी कुछ दिनों तक जनपद का जो पुलिस फोर्स लगा था वह भी रहेगा और हमारे लोग भी रहेंगे। जैसे-जैसे हमारे लोग इन सभी व्यवस्थाओं से वाकिफ हो जाएंगे, चीजों को समझ जाएंगे, हम लोग पूरी तरह से जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

कोर्ट की सुरक्षा में 100 जवान तैनात

उन्होंने कहा कि न्यायालय की सुरक्षा में लगभग 100 लोग तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि इन जवानों को जैसे ट्रेनिंग दी गई है उसमें ना तो पब्लिक को कोई असुविधा हो ना ही आंखें खास लोगों को। सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इनको ट्रेनिंग दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इनकी की तैनाती के बाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: मथुरा कोर्ट की सुरक्षा में UP SSF की तैनाती, 100 जवान संभालेंगे न्यायालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड