Agniveer Marriage Rule: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, दूसरे कार्यकाल में कर सकेंगे शादी, लेकिन है एक शर्त; मैटरनिटी पर भी आने वाली है अच्‍छी खबर

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए शादी से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी है। अब उन्हें चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद अतिरिक्त दो साल के कार्यकाल यानी 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' के दौरान शादी करने की अनुमति मिल सकती है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Agniveers opting for two-year extension can marry after four-week training
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, दूसरे कार्यकाल में कर सकेंगे शादी, लेकिन है एक शर्त; मैटरनिटी पर भी आने वाली है अच्‍छी खबर | Image: ANI

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों के लिए शादी से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी है। अब उन्हें चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद अतिरिक्त दो साल के कार्यकाल यानी 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' के दौरान शादी करने की अनुमति मिल सकती है। सशस्त्र बलों ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। सबसे अहम बात यह है कि पहले चार साल की सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं होगी। दूसरे कार्यकाल के लिए आवेदन करते समय भी अग्निवीर का अविवाहित होना जरूरी है। इसके बाद उसे एक छोटी ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। सफलतापूर्वक ट्रेनिंग खत्म होते ही वह शादी कर सकेगा। यानी अग्निवीरों के लिए निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा फैसला अब आसान होने जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट ने 4 नवंबर को दूसरी टूर ऑफ ड्यूटी को मंजूरी दी थी।

अभी क्या है अग्निवीरों की शादी को लेकर नियम?

मौजूदा नियमों के मुताबिक, अग्निवीरों को शुरुआती चार साल की सेवा के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं है। यह नियम पुरुष और महिला दोनों अग्निवीरों पर लागू होता है। भर्ती के समय उम्मीदवारों की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होती है। ऐसे में चार साल की सेवा पूरी करते समय कई अग्निवीर विवाह की उम्र तक पहुंच जाते हैं।

Advertisement

अब सेवा अवधि में दो साल का विस्तार होने से यह सवाल उठा कि क्या अग्निवीरों को छह साल तक शादी से दूर रहना होगा? इसी को देखते हुए सेना ने अतिरिक्त कार्यकाल के दौरान शादी की अनुमति देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

25 फीसदी को स्थायी नौकरी का मौका

Advertisement

अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की शुरुआती नियुक्ति चार साल के लिए होती है। इसमें से 25 फीसदी जवानों को मेरिट के आधार पर नियमित कैडर में शामिल होने का मौका दिया जाता है। बाकी पात्र अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार चुनने का विकल्प दिया गया है। नौसेना के पहले बैच के जवानों को यह विकल्प मिल चुका है। सेना और वायुसेना के पहले बैच का चार साल का कार्यकाल भी अगले महीने पूरा होने जा रहा है। ऐसे में दूसरे कार्यकाल के नियम इन जवानों के लिए खास मायने रखते हैं।

मैटरनिटी बेनेफिट्स देने पर फोकस

अग्निवीर को शादी करने के साथ महिला अग्निवीरों के लिए मातृत्व लाभ का मुद्दा पर भी चर्चा चल रही है। नवंबर 2023 में रक्षा मंत्रालय ने महिला सैनिकों, नाविकों और वायु योद्धाओं को महिला अधिकारियों के समान मातृत्व, चाइल्ड केयर और गोद लेने से संबंधित लीव बेनेफिट्स देने का निर्णय लिया था। पात्र महिला कर्मियों को 180 दिन का मैटरनिटी लीव दिया जा सकता है। हालांकि अतिरिक्त दो साल की एक्सटेंशन अग्निवीर सेवा के दौरान ऐसी सुविधाएं महिला अग्निवीरों को कैसे मिलेंगी, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

इसे भी पढें- डेंजरस इश्क! ब्रेकअप से बौखलाए युवक ने गर्लफ्रेंड के घर में लगाई आग, अंदर मौजूद था पूरा परिवार, बाल-बाल बची जान; सनकी प्रेमी गिरफ्तार

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड