सोलह श्रृंगार कर CM रेखा गुप्ता ने किया चांद का दीदार तो रवि किशन,शिवराज सिंह चौहान... राजनीतिक दिग्गजों ने यूं मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें

करवा चौथ के पावन अवसर पर देश भर में राजनीतिक दिग्गजों ने पूरे उत्साह के साथ यह पर्व मनाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा का दीदार किया और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं। वहीं, रवि किशन, शिवराज सिंह चौहान और अन्य कई राजनीतिक हस्तियों ने भी अपनी पत्नियों के साथ इस पारंपरिक त्योहार को बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
सोलह श्रृंगार कर CM रेखा गुप्ता ने किया चांद का दीदार तो रवि किशन,शिवराज सिंह चौहान... राजनीतिक दिग्गजों ने यूं मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें
सोलह श्रृंगार कर CM रेखा गुप्ता ने किया चांद का दीदार तो रवि किशन,शिवराज सिंह चौहान... राजनीतिक दिग्गजों ने यूं मनाया करवा चौथ, देखें तस्वीरें | Image: ANI

अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और समर्पण का पावन पर्व 'करवा चौथ' इस वर्ष देशभर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधानों और सोलह श्रृंगार में सजी सुहागिनों ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर पति की दीर्घायु की कामना की और रात में चंद्रमा के दर्शन व पूजन के बाद अपना व्रत खोला। आम जनता के साथ-साथ देश के प्रमुख राजनीतिक दिग्गजों के घरों में भी इस पर्व की खास रौनक और उल्लास देखने को मिला।

सीएम रेखा गुप्ता ने विधिवत रूप से किया करवा चौथ व्रत 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर बेहद भव्य और पारंपरिक तरीके से करवा चौथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने गुलाबी साड़ी के साथ चुन्नी धारण की थी। उन्होंने अपने पति मनीष गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा की और चांद का दीदार कर अपना व्रत तोड़ा।

ब्रजेश पाठक और नम्रता पाठक ने दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने चांद देखने के बाद अपनी करवा चौथ की रस्में पूरी कीं। नम्रता पाठक ने समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमें परिवार, बच्चों और पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करना सिखाता है।

शिवराज सिंह चौहान ने परिवार संग मनाया पर्व

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह और पूरे परिवार के साथ सादगी व पारिवारिक जुड़ाव के साथ यह त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement

सांसद रवि किशन ने उपमुख्यमंत्री आवास पर की पूजा

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर करवा चौथ की रस्में निभाईं। रवि किशन ने सभी देशवासियों को भगवान शिव और माता पार्वती की तरह सदा आनंदित रहने का आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और प्रवेश साहिब सिंह का सेलिब्रेशन

सांसद मनोज तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ हर्षोल्लासपूर्वक यह पर्व मनाया। मंत्री कपिल मिश्रा और उनकी पत्नी प्रीति मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंचकर करवा चौथ की पूजा की और अपना उपवास तोड़ा। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी अपनी पत्नी स्वाति सिंह के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर ही इस पावन अवसर पर उपवास समाप्त किया।

Advertisement

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शेयर किया संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए करवा चौथ मनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि करवा चौथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, अटूट विश्वास और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है।

जे. पी. नड्डा ने साझा की खूबसूरत तस्वीर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ करवा चौथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और भक्ति के प्रतीक करवा चौथ के पवित्र त्योहार पर सभी विवाहित महिलाओं को हार्दिक बधाई। ईश्वर हर वैवाहिक जीवन में खुशी, मिठास और विश्वास बनाए रखें।

ये भी पढ़ें - 'ठीक हो जाओ, फिर सिखाऊंगा लड़ना कैसे है...' जब UAE के राष्ट्रपति ने कैप्टन स्मित मच्छार को गले लगाकर कही ये बात; जानें भारतीय पायलट का जवाब

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड