Manipur Crisis: एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर का अगला CM कौन? राष्ट्रपति शासन भी क्यों हो सकता है विकल्प

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या BJP मणिपुर में नया CM नियुक्त करेगी या फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manipur
कौन बनेगा मणिपुर का अगला CM? | Image: X

Manipur News: मणिपुर में जारी हिंसा और डेढ़ साल के दबाव के बाद एन. बीरेन सिंहन ने आखिरकार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी। रविवार (9 फरवरी) को उन्होंने मणिपुर के CM पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से एक दिन पहले बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद मणिपुर के नए CM को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

मई 2023 से मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। इस बीच विपक्ष की ओर से विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी थी। उससे पहले एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की और फिर मणिपुर लौटकर राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने इस्तीफा तो स्वीकार कर लिया। हालांकि उसने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

BJP चुनेगी नया CM या लगेगा राष्ट्रपति शासन?

ऐसे में नई व्यवस्था होने पर एन बीरेन सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या BJP मणिपुर में नया CM नियुक्त करेगी या फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाएगा।

CM की रेस में यह चेहरे शामिल

BJP मणिपुर के लिए नया मुख्यमंत्री चुनती है, तो इसके लिए रेस में कई नाम शामिल बताए जा रहे हैं। CM पद के  दावेदारों में  युमनाम खेमचंद सिंह और टी विश्वजीत सिंह के नाम सबसे आगे हैं। दोनों ही बीरेन सिंह की कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान विधानसभा स्पीकर टी सत्यब्रत सिंह को भी ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि अगर कोई फैसला नहीं हो पाता तो ऐसे में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की संभावना भी है।

Advertisement

इस्तीफे के बाद बजट सत्र रद्द

मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। हिंसा के बाद से ही एन बीरेन सिंह दबाव में थे। तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य अब तक पटरी पर नहीं लौट पाया है। पार्टी के भीतर और बाहर उनको हटाने की मांग लगातार उठ रही । तमाम विरोध के बावजूद वो सीएम पद पर बने रहे लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के मुलाकात के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। CM के इस्तीफे के बाद राज्यपाल ने विधानसभा के बजट सत्र को रद्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर को जनता से मांगी माफी और आज दे दिया इस्तीफा, क्या है मणिपुर हिंसा जिसमें गई CM बीरेन सिंह की कुर्सी

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड