अदाणी ने महाकुंभ में 'सनातन साहित्य सेवा' के लिए गीता प्रेस के साथ साझेदारी की

अदाणी समूह ने इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ में भक्तों के बीच 'आरती संग्रह' की एक करोड़ प्रतियों के मुफ्त वितरण के लिए गीता प्रेस के साथ साझेदारी की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Adani partners with Geeta Press for 'Sanatan Sahitya Seva' at Mahakumbh
Adani partners with Geeta Press for 'Sanatan Sahitya Seva' at Mahakumbh | Image: @gautam_adani

Mahakumbh 2025: अदाणी समूह ने इस वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ में भक्तों के बीच 'आरती संग्रह' की एक करोड़ प्रतियों के मुफ्त वितरण के लिए गीता प्रेस के साथ साझेदारी की है। यह पुस्तक, आरती संग्रह है। इसे गीता प्रेस ने प्रकाशित किया है और यह पहल सनातन साहित्य सेवा का हिस्सा है। भारतीय संस्कृति के संरक्षण, प्रचार और प्रसार के उद्देश्य से समर्पित संगठन गीता प्रेस के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को अहमदाबाद में अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी से मुलाकात की।

अदाणी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘महाकुंभ भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का महायज्ञ है। हमारे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्था गीता प्रेस के सहयोग से हम कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को 'आरती संग्रह' की एक करोड़ प्रतियां निःशुल्क प्रदान कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘धर्म और संस्कृति के प्रति निस्वार्थ सेवा और जिम्मेदारी की भावना देशभक्ति का एक रूप है, जिसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। सेवा ही ध्यान है, सेवा ही प्रार्थना है और सेवा ही ईश्वर है।’’

अदाणी ने कहा, ‘‘आज मुझे गीता प्रेस के सम्मानित पदाधिकारियों से प्रेरणा मिली, जो सनातन साहित्य के माध्यम से 100 वर्षों से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं और मुझे गीता प्रेस की उत्कृष्ट सेवा के लिए अपना आभार व्यक्त करने का सौभाग्य मिला।’’

सनातन धर्म की सेवा के लिए प्रतिबद्ध गीता प्रेस ने वर्ष 2023 में अपने 100 वर्ष पूरा कर लिया। अदाणी समूह के साथ सहयोग के बारे में गीता प्रेस के प्रतिनिधियों ने कहा कि पवित्र भावना से काम करने वाली हर संस्था के प्रति उनके मन में अत्यंत सम्मान है। गीता प्रेस की ओर से महासचिव नीलरतन चांदगोठिया, ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल, ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य राम नारायण चांडक, प्रबंधक लाल मणि तिवारी एवं आचार्य संजय तिवारी ने अदाणी से भेंट की।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: 26 साल बाद दिल्ली पर BJP का होगा कब्जा?

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड