बॉलीवुड फिर दहला: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 3-4 राउंड फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टाइगर के ऊपर जुहू में फायरिंग की गई है, जिसमें उनका ड्राइवर घायल बताया जा रहा है। टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Actor tiger-shroff-shot-in-juhu two people including actor injured
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी | Image: X

Tiger Shroff: बॉलीवुड एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठा है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शुरुआती जानकारी के अनुसार टाइगर के ऊपर जुहू में फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक्टर के ड्राइवर घायल हुए हैं। हालांकि, इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बाइक पर सवार अज्ञात हमलवारों ने फायरिंग की। टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। 

वही, मुंबई पुलिस के अनुसार उनकी कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई। उन्हें देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा थी। भीड़ के बीच से ही उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है।

गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए अनिल पंडित अमोल बिश्नोई ने फेस्बूक पर लिखा " जय महाकाल...., जय श्री राम।

राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये TIGER SHROFF का, काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं ANIL PANDIT और HARMAN, SANDHU लेते लेते हैं, इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको, समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया, और जो भी MUMBAI FILM INDUSTRY में हमारी बात नहीं, सुनेगा या SALMAN KHAN के साथ काम करेगा अगला नंबर, Hai Wait and watch। Note= और कुछ दूसरे ग्रुप के कुते जो हमारे नाम से फेम लेने की, सोचते है इनको जल्दी ही मार के फेमस करेंगे।" 

Advertisement

गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित

मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में फायरिंग की घटना की खबर मिली है। हालांकि, पुलिस के बयान में कन्फर्म किया गया है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है। वहीं, बताया जा रहा है कि वो खेल कर वापस आ रहे थे, लेकिन फायरिंग में उनका ड्राइवर घायल हो गया है।

Advertisement

अभिनेता पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस के अनुसार जुहू पुलिस स्टेशन के तहत फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। एक्टर टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें कोई गोली नहीं लगी है। आगे की जांच चल रही है। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए कुल 15 टीमें बनाई हैं।

घटना पर महाराष्ट्र CMO ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएमओ सूत्र के हवाले से बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन किया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया कि वे मामले की जल्द जांच करें और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें: Kolkata Pandal stampede: कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 7 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा


 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड