Kolkata Pandal stampede: कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 7 आरोपियों को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Kolkata stampede: कोलकाता चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के मामले में गिरफ्तार सात लोगों को कोर्ट ने 10 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इस भयानक हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kolkata stampede Seven accused remanded to 10-day police custody
कोलकाता भगदड़ मामला: गिरफ्तार 7 आरोपी 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में | Image: ANI/X/Republic

Kolkata Pandal stampede: रविवार, 18 अक्टूबर को बांकशाल कोर्ट ने नॉर्थ कोलकाता के चोरबागान सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के मामले में गिरफ्तार सात लोगों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने 14 दिनों की हिरासत की मांग की थी।
वहीं, बचाव पक्ष के वकील, एमडी याशिम रहमान ने दावा किया कि आरोपी बाहरी लोग थे जो पूजा समारोह देखने आए थे। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने 28 तारीख तक की हिरासत दी है, जबकि पुलिस ने 1 तारीख तक की हिरासत मांगी थी।

सभी आरोपी 28 तारीख तक पुलिस कस्टडी में

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए याशिम रहमान ने कहा "हमने कोर्ट को बताया कि ये लोग बाहरी थे। वे दुर्गा पूजा समारोह देखने आए थे। वहां भारी भीड़ देखकर, जहां कई लोग परेशानी में थे, वे बचाव कार्य में मदद करने के लिए आगे आए।

पुलिस हिरासत के मामले में कोर्ट ने इसे 28 तारीख तक के लिए मंजूर किया है। सभी को 28 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने 1 तारीख तक की हिरासत मांगी थी, लेकिन जज ने इसे 28 तारीख तक के लिए ही मंजूर किया।"

हादसे में 19 की मौत और करीब 20-25 लोग घायल

गौरतलब है कि चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम महासप्तमी के दिन भारी भीड़ और बारिश के दौरान भयानक हादसा हुआ था। इस दुखद हादसे में करीब 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस करीब 20-25 लोगों घायल बताए गए।

Advertisement

आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आयोजकों और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 110 और 3(5) के तहत स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए 14 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए 18 से 20 अक्टूबर तक कोलकाता के कुछ हिस्सों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 भी लागू की गई थी।

जल्द से जल्द SIT का गठन होगा-CM सुवेंदु 

इस बीच रविवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा घटना की जांच के लिए जल्द ही एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई जाएगी। रविवार को मीडिया से बात करते हुए CM ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी टीम बनाने की परमिशन के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखेंगे।

Advertisement

13 शवों को परिवार वालों को सौंपा गया

वहीं, रविवार हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी मौजूद रहे।  इस घटना में 19 लोगों की जान चली गई। शरदवत मुखर्जी ने कहा, "13 शवों को सौंपा गया है, 6 बाकी हैं। 14 लोग भर्ती हैं और सभी की स्थिति सामान्य है।"

ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन में CM सुवेंदु: पूजा कमिटी के सेक्रेटरी सहित 7 लोग गिरफ्तार, SIT गठन का दिया भरोसा

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड