अपडेटेड 21 February 2025 at 15:14 IST

संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक सामग्री न हटाने पर एक्शन, विकिपीडिया के चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने छत्रपति संभाजी महाराज पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री नहीं हटाने के आरोप में विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Sambhaji Maharaj Statue
Sambhaji Maharaj Statue | Image: X

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने छत्रपति संभाजी महाराज पर ‘आपत्तिजनक’ सामग्री नहीं हटाने के आरोप में विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोडल एजेंसी ने कैलिफोर्निया स्थित ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ को नोटिस भेजकर विकिपीडिया से सामग्री हटाने का अनुरोध किया था। ‘विकिमीडिया फाउंडेशन’ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विकिपीडिया संचालित करता है।

महाराष्ट्र साइबर एजेंसी ने नोटिस में यह भी उल्लेख किया था कि विकिपीडिया की सामग्री गलत है और इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज भारत में पूजनीय हैं।

नोटिस में कहा गया था कि विकिपीडिया पर पोस्ट की गई जानकारी से उनके अनुयायियों में भी असंतोष पैदा हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सामग्री हटाने के बारे में विकिमीडिया की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये आपत्तियां संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ की पृष्ठभूमि में आई हैं। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः हाईफाई लाइफ स्टाइल, पेज थ्री पार्टियों की शौकीन, शिकंजे में गैंगस्टर हाशिम बाबा की बेगम; 1 करोड़ की ड्रग्स के साथ जोया अरेस्ट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 February 2025 at 15:14 IST