'विपक्ष की दूरदर्शिता को नमन...', नीतीश कुमार मामले में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऐसा क्यों कहा?

Bihar News: बिहार में बवाल के बीच Nitish Kumar के फोन न उठाने को लेकर Acharya Pramod Krishnam ने I-N-D-I-A गठबंधन पर तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Acharya Pramod Krishnan and Nitish Kumar
नीतीश कुमार मामले में आचार्य प्रमोद कृष्णम | Image: Acharya Pramod Krishnan X and PTI

Bihar News: बिहार में भारी बवाल मचा है। सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार I-N-D-I-A गठबंधन के किसी भी नेता का फोन नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में गठबंधन के सदस्यों में चिंता बढ़ रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सबको चौंका दिया है।

उन्होंने I-N-D-I-A गठबंधन के उन नेताओं पर टिप्पणी की है, जो नीतीश को बार-बार फोन कर रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार उनके कॉल का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। आपको बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रुख का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं, जो लोग अयोध्या से दूरी बना रहे हैं, यहां आकर माथा टेकें और अपनी गलतियों की माफी मांगे।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने क्या कहा?

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर लिखा- 'मैं I-N-D-I-A गठबंधन के उन नेताओं की बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता को नमन करना चाहता हूं जो अभी भी इतनी ठंड में नीतीश जी की कॉल का इंतजार कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि नीतीश कुमार इंडी गठबंधन के बड़े-बड़े नेताओं को भाव नहीं दे रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई बार नीतीश को फोन मिलाया, नीतीश ने फोन नहीं उठाया। लालू ने कई बार फोन किया, नीतीश ने कोई जवाब नहीं दिया। शिवानंद तिवारी ने भी कहा- 'आज भी मैंने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।'

Advertisement

नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

इससे पहले नीतीश कुमार को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था- 'नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इसके लिए उनके फैसले और वो खुद जिम्मेदार हैं। जेडीयू और उसके नेताओं की करतूतों के कारण विपक्ष के लिए नई उम्मीद बना इंडी गठबंधन खतरे में नजर आ रहा है। कांग्रेस को पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए। इतनी बड़ी लड़ाई बैसाखियों के सहारे नहीं लड़ी जा सकती।'

ये भी पढ़ेंः Gulf Of Aden: मर्चेंट शिप पर हमले के बाद लगी आग, एक्शन में भारत; INS विशाखापट्टनम ने लोगों को बचाया

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड