'देश को अराजकता की आग...', राकेश टिकैत के बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, की माफी की मांग

आचार्य ने कहा कि किसान से बड़ा देशभक्त कोई नहीं होता। जो किसान हैं, वो देशभक्त हैं। देश के खिलाफ बयान से किसानों को बहुत बुरा लगता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Acharya Pramod Krishnam on Rakesh Tikait Statement: किसान नेता राकेश टिकैत ने बीते दिनों एक विवादित बयान देकर बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया। उन्होंने 'भारत का हाल बांग्लादेश जैसा' होने का बयान दिया, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है। बीजेपी इस बयान को लेकर राकेश टिकैत पर हमलावर हैं।

इस बीच पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी राकेश टिकैत के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह देश को अराजकता की आग में झोंकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बयान के लिए राकेश टिकैत से माफी की मांग की।

राकेश टिकैत पर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दुर्भाग्य है इस देश का कि राकेश टिकैत जैसे नेता जो किसान परिवार से आते हैं, वह देश के खिलाफ बयान देते हैं। भारत को बांग्लादेश बनाने की बात कह रहे हैं। देश को अराजकता की आग में झोंकने का काम कर रहे हैं। आज यह सब सुन शहीदों की आत्मा रो रही होगी। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आत्मा रो रही होगी।"

उन्होंने कहा कि किसान से बड़ा देशभक्त कोई नहीं होता। जो किसान हैं, वो देशभक्त हैं। देश के खिलाफ बयान से किसानों को बहुत बुरा लगता है। गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी को इस पर ध्यान देना चाहिए। राकेश टिकैत को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement

'NSA लगाकर सख्त कार्रवाई की करें'

बता दें कि इससे पहले गोंडा से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने राकेश टिकैत के विवादित बयान को लेकर सीएम योगी को पत्र लिखा था। इस दौरान उन्होंने उन पर NSA लगाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थीं।

क्या कहा राकेश टिकैत ने...?

राकेश टिकैत ने कहा कि बांग्लादेश जैसा ही हाल तो यहां (भारत) भी हो रहे है। जो लोग वहां 15 साल से जो सत्ता में बने थे, उन्होंने विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल दिया। यही हाल अब यहां होगा। ये ढूंढे नहीं मिलेंगे। जनता बहुत गुस्से में है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के समय किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली गए थे, तो बहका दिया गया था कि लालकिले पर चले जाओ। अगर ये लोग उस दिन संसद चले जाते तो सारा का सारा काम उसी दिन हो जाता।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉर्डर के आर-पार... इशारों में भारतीयों संग पाकिस्तानियों की बात, ये VIDEO आपका दिन बना देगा!

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड