अपडेटेड 23 August 2024 at 12:55 IST

बॉर्डर के आर-पार... इशारों में भारतीयों संग पाकिस्तानियों की बात, ये VIDEO आपका दिन बना देगा!

वीडियो को पाकिस्तान की एक डॉक्टर मरियम फातिमा ने शेयर किया है, जिसमें वह बॉर्डर पार रह रहे भारतीयों से बात करने के 9 तरीके बता रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
वायरल वीडियो | Image: Instagram

India-Pakistan Viral Video: भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देश एक दूसरे को अपना दुश्मन मानते हैं। दोनों देशों के बीच रिश्तों में तल्खी बनी रहती हैं। हालांकि इस बीच कुछ ऐसे वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं, जो दोनों मुल्कों के आम लोगों के बीच प्यार और मोहब्बत को दिखाते हैं।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारत-पाक बॉर्डर के आर-पार से लोग एक दूसरे से कैसे बात करते हैं।

पाकिस्तानी डॉक्टर ने बताए बातचीत करने के 9 तरीके

वीडियो को पाकिस्तान की एक डॉक्टर मरियम फातिमा ने शेयर किया है, जिसमें वह बॉर्डर पार रह रहे भारतीयों से बात करने के 9 तरीके बता रही हैं। उन्होंने इस वीडियो में इसकी एक झलक भी दिखाई है। मरियम ने इसे शांति को बढ़ावा देने का एक तरीका बताया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और भारतीय भी इस पर जमकर लुटाते नजर आ रहे हैं।

मरियम फातिमा ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "सीमा पार पड़ोसियों के साथ बातचीत करने के तरीके। LOC पर करने वाली मजेदार चीजें... केवल शांति।"

Advertisement

शेयर किया प्यारा वीडियो

वीडियो में दोनों देशों के बीच रावी नदी बहती दिख रही है। नदी के इस ओर कुछ पाकिस्तान खड़े हैं, तो दूसरी तरफ हिंदुस्तानी युवा दिख रहे हैं। आगे मरियम बॉर्डर पार बात करने के यह 9 तरीके बताती हैं...

1. नदी के पार होने के बाद भी हाथ को आगे बढ़ाएं और उन्हें कहें इधर भी आ जाओ। 
2. आप उन्हें भरोसा दिलाएं कि हम उन्हें पकड़ लेंगे। 
3. हैलो बोलते हुए उनकी तरफ हाथ हिलाएं। 
4. हवा से हाथों में दिल बनाएं। 
5. बार- बार जोर से चिल्लाएं और उनके रिएक्शन का इंतजार करें।
6. फिर उन्हें कहें कि नदी के आर-पार से ही क्रिकेट खेलते हैं। 
7. उनसे बताएं कि हमें आपका सिंगर सिद्धू मूसेवाला कितना पसंद था।
8. उनसे कहें कि जरा ऊंचा बोलो।
9. इशारों से उन्हें अपना फोन नंबर दें।

Advertisement

वीडियो में भारतीयों का रिएक्शन भी दिल जीतने वाला है।

भारत और पाकिस्तान दोनों मुल्कों के लोग ही इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वीडियो कुछ दिन पुराना है और इसे अबतक 2 मिलियन के आसपास व्यूज मिलु चुके हैं। वहीं, ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया।

लोगों ने बरसाया खूब प्यार

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "ये बहुत ही प्यारा है। भारत की ओर से आपको ढेर सारा प्यार।" दूसरे यूजर ने कहा, "यही मानवता की खूबसूरती है।" एक और यूजर ने कहा, "बस यही तो हम चाहते हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, “सीमाओं और राजनेताओं ने हमें विभाजित कर दिया। देखिए हम कितने एक जैसे हैं।”

यह भी पढ़ें: '500 का तरारा नोट, चो-चो के खुल्ले...', इंटरनेट पर आया 'छोटा राजपाल यादव', अंदाज जीत लेगा दिल- VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 23 August 2024 at 12:55 IST