कई फीट उछला और फिर पुल से नीचे गिरा, ठाणे में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को उड़ाया, 2 की मौत और कई जख्मी

मुंबई के ठाणे से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी है। इस हादसे में करीब 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 4-5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

महाराष्ट्र के ठाणे में बरनाथ के ईस्ट और West को जोड़ने वाले पुल से एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने कम से कम 2-3 दोपहिया वाहनों को कुचल दिया। इस घटना का एक CCTV भी सामने आया है। कार की टक्कर लगते ही कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। 

इस घटना में करीब 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई और 4-5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। हादसा कैसे हुआ, स्थानीय पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

रॉन्ग साइड से आ रही थी कार

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आ रही थी। अपने कंट्रोल खोने के बाद कार ने कई दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सड़क पर लोगों का हुजूम जुट गया और ट्रैफिक जाम हो गया।

कई फीट उछला शख्स

इस हादसे का वीडियो बेहद ही डराने वाला है। ये पूरा हादसा पास में ही लगे CCTV में कैद हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार अपने साइड में जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और कई वहानों को रौंद दिया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार शख्स पहले कई फीट ऊपर उछला और फिर ओवर ब्रिज के ऊपर से नीचे जा गिरा। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार कई वाहनों को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। यह घटना आज शाम 6 बजकर 42 मिनट पर हई। 

Advertisement

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सड़क हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और तुरंत एक्शन में दिखी। सबसे पहले जाम को खुलवार मार्ग को सुचारू किया। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है कि ये कैसे हुआ और किसकी गलती है।

ये भी पढ़ें: दुबई एयर शो तेजस फाइटर जेट क्रैश में हिमाचल के सपूत ने गंवाई जान, सीएम सुक्खू ने जताया शोक, कहा- देश ने साहसी पायलट खो दिया

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड