देशभर में गणेशोत्सव की धूम, मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए लगी भक्तों की भीड़
India News: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस आज भारत के दौरे पर दिल्ली पहुंचे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से 3 दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। हर खबर से रिपब्लिक भारत के लाइव ब्लॉग के जरिए अपडेटेड रहिए।
- भारत
- 15 min read

लालबागचा राजा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
देशभर में गणेशोत्सव की धूम देखी जा रही है। जगह-जगह पर भगवान गणेश की अद्भुत मूर्तियां स्थापित की गई है। इस बीच लालबागचा राजा के दर्शन के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
CRPF कैंप पर आतंकी हमला
CRPF कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसके बाद भारतीय सेना के जांबाजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट जारी। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
Advertisement
AAP विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई: SHO सुखविंदर सिंह
AAP विधायक की कार दुर्घटना पर SHO सुखविंदर सिंह ने कहा, "AAP विधायक गोल्डी कंबोज की गाड़ी आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे से आ रही गाड़ी इनकी गाड़ी से टकराई जिस कारण से हादसा हुआ... चोटें नहीं आई है, गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है... FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है..."
बजरंग पुनिया को विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला: सोनीपत पुलिस
सोनीपत पुलिस PRO रविंद्र सिंह ने कहा, "बजरंग पुनिया ने बहालगढ़ थाने में शिकायत दी है कि उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है। कानूनी कार्रवाई चल रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है, जांच चल रही है..."
Advertisement
AAP-कांग्रेस भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं: सीएम नायब सिंह सैनी
सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए हो रही बैठकों पर कहा, "दोनों दलों के अंदर भय है, दोनों भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है चाहे कांग्रेस 10 गठबंधन करें, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। हरियाणा में बीजेपी सरकार तीसरी बार बन रही है। आज सुबह से लाडवा का आशीर्वाद लेने के लिए लगातार कार्यक्रमों में हूं। लोगों ने संकल्प लिया है, लाडवा (जहां से सीएम सैनी प्रत्याशी हैं) के निकटवर्ती जिलों में भी कमल के फूल खिलाने का काम करेंगे, ये संकल्प लाडवा के लोगों ने लिया है। दोनों लोगों को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार में एफआईआर दर्ज हैं। लोग समझ चुके हैं, इनके नेतृत्व में विकास नहीं, विनाश हो सकता है। ये लोग प्रदेश और जनता का भला नहीं कर सकते हैं, ये अपना ही भला कर सकते हैं।"
14 सितंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे पीएम मोदी
सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री की रैली की जानकारी देते हुए कहा, “पीएम मोदी की रैली 14 तारीख को कुरुक्षेत्र में है। पीएम मोदी हमें आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं। भारत को विकास की नई दिशा देने का काम पीएम मोदी की सरकार ने किया है। हरियाणा भी विकास से अछूता नहीं रहा है। हरियाणा के हर जिले के अंदर मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार कर लोगों को विकास में पीछे धकेला है।”
छोटे-छोटे इस्तीफे से काम चलने वाला नहीं: बीजेपी नेता दिलीप घोष
बीजेपी नेता दिलीप घोष ने डॉक्टर रेप-हत्या मामले में सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, "छोटे-छोटे इस्तीफे से काम चलने वाला नहीं है। इसलिए हम मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं।"
छत्तीसगढ़ की घटना पर सीएम साय ने जताया दुख
छत्तीसगढ़ की घटना पर सीएम साय ने दुख जताते हुए कहा, "बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"
कोलकाता कांड के खिलाफ मशाल जलाकर सड़क पर उतरे लोग
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना के खिलाफ आम लोगों ने विरोध मार्च निकाला। लोग लगातार जल्द इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
ममता बनर्जी भ्रष्टाचार की रानी बन चुकी हैं ममता बनर्जी: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार
TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, "जवाहर सरकार ने क्यों इस्तीफा दिया है इसका जिक्र उन्होंने अपने इस्तीफे के पत्र में दिया है। सत्ता में आने के पहले वाली ममता बनर्जी और सत्ता में आने के बाद की ममता बनर्जी दोनों में ज़मीन और आसमान का अंतर है। जवाहर सरकार जब आए तब उन्होंने देखा कि ममता बनर्जी भ्रष्टाचार की रानी बन चुकी हैं। वे पहले से संतुष्ट नहीं थे, यह सब देखने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है..."
बजरंग पुनिया को जान से मारने की मिली धमकी
किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पहलवान बजरंग पुनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। बजरंग पुनिया को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आया। बजरंग ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीएम मोदी के संकल्प को सिद्धि तक जाने में हमारी मदद कीजिए: बांसुरी स्वराज
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर कहा, "यदि आप चाहते हैं भारत विकसित राष्ट्र और सशक्त राष्ट्र बने तो बीजेपी के परिवार का अंग बनिए। पीएम मोदी के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने में हमारी मदद करिये। एक-एक बीजेपी कार्यकर्ता और ज्यादा प्रतिबद्ध होकर इस अभियान को आगे लेकर जाएगा।"
आरजी कर रेपकांड पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?
आरजी कर रेपकांड को लेकर TMC नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "सीएम का इस्तीफा मांगना सही नहीं है। यह अच्छी बात है कि वह एंटी रेप बिल लेकर आईं, इसे जल्द से जल्द मंजूरी मिलनी चाहिए। हाथरस और कानपुर में रेप की घटनाओं के बाद हमने पीएम का इस्तीफा नहीं मांगा है।"
BJP की बातों पर भरोसा नहीं है: सज्जाद लोन
सज्जाद लोन ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा, "बीजेपी वालों ने बोला था नीतीश कुमार के साथ नहीं बैठेंगे। फिर पांच दिन बाद उनके साथ सरकार बनाई, इनकी बातों पर भरोसा नहीं है।"
सज्जाद लोन ने उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना
सज्जाद लोन ने उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा, "370 हर एक से बड़ा है। एक वक्त आएगा, ये (370) किसी शक्ल में वापस आएगा। अब थोड़ी शर्म उमर साहब को भी आनी चाहिए। उमर साहब का कहना है कि जो भी उनके खिलाफ लड़े, वो एजेंसी वाला है। जो उसके खिलाफ लड़े वो बीजेपी के साथ मिला हुआ है। एक ही समाधान है, कोई उसके खिलाफ लड़े ही ना। बेहतर ये होगा, वो बताएं वो लोगों के लिए क्या करेंगे। वो खुद बीजेपी के पोस्टर बॉय रह चुके हैं।"
टाईगर ST 2303 को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने
टाईगर ST 2303 को लेकर दी गई जानकारी के अनुसार अब नई तैयारी के साथ प्लानिंग हो रही है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत वन विभाग के लिए बारिश और खेतो में खड़ी फसल है। खेतों में लगातार बारिश के चलते पानी भरा हुआ है। इसलिए टाईगर के पगमार्ग खोजने में दिक्कत हो रही है। आज रात टाईगर के हर मूवमेंट पर नजर रहेगी। फिलहाल टाइगर ST 2303 आबादी वाले इलाके में छुपा हुआ है।
BJP सरकार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेंगे: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "आज कांग्रेस पार्टी विस्तारित कार्यकारिणी पीसीसी की अहम बैठक करने जा रही है। हम विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और वर्तमान भाजपा सरकार का जो भ्रष्टाचार है वो लोगों के सामने कैसे पर्दाफाश करें...इन सब मुद्दों पर चर्चा करेंगे...''
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम माणिक साह
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "सड़क सुरक्षा कार्यक्रम पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन फिर बाढ़ आ गई इसलिए आज यह कार्यक्रम किया गया। यहां हमारे 16 परिवहन कार्यालयों से पुलिस और यातायात को 8 इंटरसेप्टर वाहन दिए गए हैं और प्रत्येक जिले में जाने के लिए परिवहन कार्यालय को 8 वाहन दिए गए हैं, यह बुनियादी ढांचे के विकास की दृष्टि से किया गया है। यहां एक स्कूल भी खोला गया है जहां ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है और प्रमाण पत्र दिए गए हैं। आज मैं लोगों से कहूंगा कि जल्दबाजी न करें, चिंता न करें, बहुत तेज गाड़ी चलाने से बचें।"
CM योगी ने लखनऊ हादसे के पीड़ित से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढहने की घटना में घायल पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की।
नायब सिंह सैनी अपने लिए सुरक्षित सीट क्यों तलाश रहे हैं?: बजरंग पुनिया
कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, "(अगर विनेश फोगाट को हराना आसान है) तो नायब सिंह सैनी अपने लिए सुरक्षित सीट क्यों तलाश रहे हैं? अगर उन्हें लगता है कि विनेश फोगाट को कोई हरा सकता है, तो उन्हें जुलाना से चुनाव लड़ने के लिए कहें... जुलाना से चुनाव लड़ने के लिए उनका स्वागत है। वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं और वे कुछ भी कर सकते हैं... अगर भाजपा को (कांग्रेस-आप) गठबंधन से दिक्कत है, तो वे केंद्र में गठबंधन क्यों कर रहे हैं? उनके पास 240(सीटें) हैं। उन्हें विपक्ष में बैठना चाहिए... हम भारतीय गठबंधन दलों के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं... अगर वे (भाजपा) गठबंधन के खिलाफ हैं, तो उन्हें विपक्ष में भी बैठना चाहिए..."
गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है- राघव चड्ढा
AAP नेता राघव चड्ढा ने हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा, "दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। दोनों दलों का प्रयास है कि सभी महत्वाकांक्षाओं को किनारे रखकर हरियाणा के हित में, हरियाणा की जनता की मांग के अनुरूप एकजुट होकर चुनाव लड़ें... गठबंधन करने के लिए आरज़ू, हसरत, उम्मीद भी है... सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है। मुझे उम्मीद और पूरा भरोसा है कि इस बातचीत से हरियाणा, देश और लोकतंत्र के हित में कोई अच्छा निष्कर्ष जरूर निकलेगा।"
जवाहर सरकार के इस्तीफे पर TMC नेता कुणाल घोष का बयान
TMC नेता कुणाल घोष ने TMC के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार के इस्तीफे पर कहा, "मौजूदा समय में हम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में सैनिकों की तरह काम कर रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जवाहर सरकार के व्यक्तिगत सिद्धांत की आलोचना करता हूं, ऐसा नहीं है, यह उनका फैसला है, वह इसे ले सकते हैं। हम इस(आरजी कर) घटना की निंदा करते हैं, लोग इस घटना को लेकर आक्रोशित हैं, वे प्रशासन को गलत समझ रहे हैं। ऐसे में पार्टी के सैनिक के तौर पर हमें लोगों को समझाने की कोशिश करनी होगी, हम अपने सैनिक की भूमिका का पालन करेंगे। अगर जवाहर सरकार कोई और फैसला लेते हैं, वह बहुत वरिष्ठ और समझदार व्यक्ति हैं, उनके अलग सिद्धांत हैं, तो हमारा शीर्ष नेतृत्व इस पर विचार करेगा। हम इस पर कुछ नहीं कह सकते।"
स्मृति ईरानी का बयान
BJP नेता स्मृति ईरानी ने पार्टी के सदस्यता अभियान पर कहा, "आज दिल्ली में भाजपा के सदस्यता अभियान में सुंदर नगरी की झुग्गी-झोपड़ी की गरीब बहनें यहां आई हैं ये गुहार लेकर कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने इनके घरों को तोड़ा है, ये विश्वास दिलाकर कि उन्हें दूसरी जगह पर पुनर्स्थापित किया जाएगा। लोग भाजपा के सदस्य इसलिए बनते हैं ताकि वे ऐसे लोगों की मदद कर सकें। इस प्रकार के गरीब लोग किसी चुनौती या समस्या से घिरे हुए हैं तो उनकी मदद करना भाजपा कार्यकर्ता का मूल स्वभाव है।"
जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए BJP की नई लिस्ट जारी
BJP ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की। उधमपुर पूर्व से आर.एस. पठानिया और बांदीपोरा से नसीर अहमद लोन को चुनाव लड़ने का टिकट मिला है। जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव...
उमर अब्दुल्ला के बयान पर भड़के अरुण साव
उमर अब्दुल्ला के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “उमर अब्दुल्ला का ये बयान अलगाववादी मानसिकता को दर्शाता है। उनका घोषणापत्र भी इसी ओर इशारा करता है। ये दुर्भाग्य की बात है... (उमर अब्दुल्ला) वे एक आतंकवादी के साथ खड़े हैं, जिसने संसद पर हमला किया। कांग्रेस पार्टी को भी ये स्पष्ट करना पड़ेगा कि क्या वे लोग उमर अब्दुल्ला के इन बयानों के साथ इत्तेफाक़ रखते हैं?”
दिल्ली के मुंडका में जलभराव
दिल्ली में जलभराव के कारण यातायात धीमा हुआ। मुंडका इलाके से एक वीडियो सामने आया है।
लखनऊ बिल्डिंग हादसे की होगी जांच
लखनऊ में इमारत ढहने की घटना पर संयुक्त पुलिस CP (कानून-व्यवस्था) अमित वर्मा ने कहा, "8 लोगों की मौत हो गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान जारी है। एक समिति बनाई जाएगी जो इमारत गिरने के कारणों की जांच करेगी।"
अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के टेक्सास के डलास पहुंचे। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'मेटा' पर लिखा, "मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और व्यावहारिक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।"
दिल्ली की फैक्ट्री में लगी आग
दिल्ली के रणहौला थाने के राजीव रतन आवास के पास एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने के लिए अग्निशमन अभियान जारी है।
सऊदी अरब पहुंचे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर छह दिनों के विदेश दौरे पर हैं। वह सऊदी अरब पहुंच गए हैं। जयशंकर ने ट्वीट कर बताया, "प्रथम भारत-खाड़ी सहयोग परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रियाद, सऊदी अरब पहुंच गया हूं। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री अब्दुल मजीद अल स्मारी को धन्यवाद।"
बहराइच में भेड़ियों की तलाश जारी
बहराइच में वन विभाग द्वारा भेड़ियों को पकड़ने के लिए 'ऑपरेशन भेड़िया' जारी है। अभी तक 4 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। 2 भेड़िये बचे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है।
5-6 घंटे में पूरा हो जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन- लखनऊ हादसे पर DCP
लखनऊ हादसे पर DCP आर.एन सिंह ने कहा, "कल से हमारा बचाव अभियान जारी है, इसमें 8 लोगों की मरने की सूचना है। 28 लोग घायल हैं, उनका इलाज जारी है। हमारा मानना है कि हम आगामी 5-6 घंटे में बचाव अभियान पूरा हो जाएगा। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक है। NDRF, SDRF की टीमें लगी हैं। इमारत जर्जर थी इस वजह से ढह गई, हमारा बचाव अभियान जारी है।"
लखनऊ हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत
लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। घटना में 28 लोग घायल हुए हैं।
3 दिन के अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से तीन दिन के अमेरिका दौरे पर रहेंगे। वह आज डेल्लास और 9-10 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी में होंगे। डेल्लास में राहुल टेक्सस विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोगों से मिलेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।
भारत ने मलावी को 1,000 मीट्रिक टन भेजा चावल
सूखे की मार झेल रहे मलावी को मानवीय सहायता के तौर पर भारत की ओर से 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मलावी के लोगों के साथ एकजुटता में मानवीय सहायता के तौर पर गंभीर सूखे के परिणामों से निपटने के लिए 1000 मीट्रिक टन चावल की एक खेप आज मलावी के लिए रवाना हुई।"
लखनऊ हादसे में 6 लोगों की मौत
लखनऊ बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। DM सूर्य कुमार गंगवार ने बताया कि पहले 28 लोग निकाले गए थे। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 और लोगों को निकाला गया है। घटना में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस का भारत दौरा
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत आने वाले हैं। वह इस दौरान पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। क्राउन प्रिंस दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। क्राउस प्रिंस के रूप में यह उनका पहला दौरा होगा।