CRPF कैंप पर उग्रवादियों का हमला, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब; गोलीबारी जारी

CRPF कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसके बाद भारतीय सेना के जांबाजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

CRPF कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया, जिसके बाद भारतीय सेना के जांबाजों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इलाके में दोनों ओर से गोलियों की तड़तड़ाहट जारी है। घटनास्थल से वीडियो सामने आई है, जिसमें गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। घटना की सूचना कांगपोकपी से मिली है। 

हमले का जिम्मेदारी कुकी उग्रवादियों को बताया जा रहा है। केंद्रीय बल इलाके में कैंप स्थापित कर रहे थे, जब उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इससे पहले जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार कायराना हरकत की है। घात लगाए बैठे आतंकियों ने जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर हमला कर दिया है। आतंकवादियों द्वारा बेस के बाहर गोलबारी की गई। गोली लगने से एक जवान घायल हो गया है। 

जम्मू के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकी हमला

सोमवार को जम्मू में संतरी चौकी पर सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकियों ने अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। आतंकी यहां पहले से घात लगाए बैठे थे। आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

आतंकियों के खात्मा करने के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान जारी है। रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजकर 50 मिनट पर जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान सैन्य स्टेशन पर कुछ राउंड गोलीबारी हुई। जिसमें गोली लगने से एक जवान घायल हो गया।

Advertisement

रूक-रूक कर हो रही फायरिंग

सेना ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों तरफ से रूक-रूक कर फायरिंग हुई। SP सिटी साउथ जम्मू अजय शर्मा ने कहा, "यहां गोलियों की आवाज सुनी गई जिसमें एक सेना का जवान घायल हो गया... हम घटना की जांच कर रहे हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन से जंग के बीच पहले PM मोदी अब NSA डोभाल का रूस दौरा, क्या भारत लगा पाएगा संघर्ष पर विराम?

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड