अबू आजमी औरंगजेब की तारीफ कर चौतरफा घिरे थे, अब BJP नेता ने कर डाली बड़ी मांग, सदन में कहा- सोशल मीडिया पर क्रूर...
महाराष्ट्र: BJP विधायक सचिन कल्याणशेट्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा मे मुद्दा उठाया कि कुछ लोग क्रूर औरंगजेब की स्टेटस रख रहे हैं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
- भारत
- 2 min read

Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के विवादित बयान को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक सचिन कल्याणशेट्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा मे मुद्दा उठाया कि कुछ लोग क्रूर औरंगजेब की स्टेटस रख रहे हैं पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
बीजेपी विधायक सचिन कल्याणशेट्टी ने विधानसभा में कहा कि हमारे विधानसभा अक्कलकोट कुछ लोग क्रूर औरंगजेब की स्टेटस रख रहे है और सोशल मीडिया में औरंगजेब को समर्थन में पोस्ट कर रहे है। हम मांग कर रहे है कि पुलिस सोशल मीडिया पर क्रूर औरंगजेब की समर्थन में पोस्ट करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे। मेरा मानना है कि सरकार इस पर तुरंत कार्रवाई करेगी।
अबू आजमी के बयान से शुरू हुआ था विवाद
महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के मुखिया अबू आजमी के उस विवादित बयान के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने क्रूर मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ की थी।
Advertisement
औरंगजेब पर ये था अबू आजमी का विवादित बयान
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के मुखिया अबू आजमी के मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे भारतीय इतिहास का बेहतरीन शासक बता दिया। सपा नेता के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ने लगा है। अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब को बेहतर शासक बताते हुए कहा था, 'मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। उसने अपने शासन काल में कई हिन्दू मंदिर बनवाए थे। औरंगजेब के शासन काल में हिंदुस्तान सोने की चिड़िया था। औरंगजेब के शासन काल को देखकर ही अंग्रेज भारत आए थे। औरंगजेब एक इंसाफ पसंद बादशाह था।'