CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत ने कहा- 'मैं एयरपोर्ट पर मिलूंगा, इसके बाद हम...'

कॉकरोच जनता पार्टी ने 6 जून को दिल्ली में प्रोटेस्ट करने का ऐलान कर दिया है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे मिलने को कहा है, इसके बाद सभी लोग मिलकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मांगने जाएंगे। जानें और क्या कुछ कहा? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cockroach Janata Party Delhi Protest/ Abhijeet Dipke
कॉकरोच जनता पार्टी 6 जून को दिल्ली में करेगी प्रदर्शन | Image: @cockroachjantaparty

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि, वो 6 जून को भारत आ रहे हैं। उसी दिन वो दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी करेंगे। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के जुड़े लोगों से अपील की है कि वो उन्हें एयरपोर्ट पर आकर मिले। इसके बाद कैसे प्रोटेस्ट करना है, वीडियो में इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ये प्रदर्शन करने जा रही है। जारी वीडियो संदेश में अभिजीत दिपके ने छात्रों और समर्थकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि, 'अब वक्त आ गया है कि हम सब एक साथ आएं। संविधान के रास्ते पर चलते हुए शांति से अपनी बात रखें।'

 

कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के लिए लेगी इजाजत

अभिजीत दिपके 6 जून शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उन्होंने फॉलोअर्स से एयरपोर्ट पर मिलने की गुजारिश की है। इसके बाद सब मिलकर संसद मार्ग थाने जाएंगे और जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे। उनका पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से होगा। वीडियो में दिपके ने नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और पेपर लीक जैसे मुद्दों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि इन गड़बड़ियों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। पार्टी चाहती है कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय हो। अभिजीत दिपके ने वीडियो में और भी काफी कुछ जानकारी दी है। 

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी के हुए 22 मिलियन फॉलोअर्स 

यह युवाओं का सोशल मीडिया मूवमेंट है जिसे अभिजीत दिपके ने शुरू किया। इंस्टाग्राम पर इसके अब तक 22 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। कई बड़ी हस्तियां भी इसे फॉलो करती हैं।अभिजीत दिपके ने कहा कि कुछ लोग उन्हें हिरासत में लिए जाने की आशंका जता रहे हैं, लेकिन उन्हें भारतीय लोकतंत्र और संविधान पर पूरा भरोसा है। उन्होंने बताया कि विदेश में अच्छी नौकरी छोड़कर वे देश और छात्रों के मुद्दे पर लौट रहे हैं। देशभर में नीट और परीक्षाओं से जुड़े विवादों को लेकर छात्रों में गुस्सा है। ऑनलाइन याचिका को भी लाखों लोगों का समर्थन मिला है। अब देखना होगा कि 6 जून को ऑनलाइन समर्थन कितना ऑफलाइन प्रदर्शन में बदलता है। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, इस बात पर अभिजीत दिपके ने जोर दिया है।

यह भी पढ़ें: ट्वीशा केस: CBI को सीन रीक्रिएट करने के दौरान किन सवालों का मिला जवाब?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड