Amanatullah Khan: जीत के नशे में चूर अमानतुल्लाह ने कर डाली बड़ी गलती, पुलिस ने कसा शिकंजा, अब मकोका लगानी की तैयारी?

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस उनकी गिरफ्तारी के बाद मकोका लगाने की तैयारी में हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AAP’s Amanatullah Khan's Delhi home
दिल्ली पुलिस को अमानतुल्लाह खान की तलाश | Image: X

आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान पर पुलिस अब और शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है।  विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दिल्ली के साथ-साथ राज्यस्थान और उत्तर प्रदेश में भी 10 अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच बीते दो दिनों से अमानतुल्लाह की तलाशी में जुटी है, मगर उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस उन पर गिरफ्तारी के बाद मकोका (MCOCA) लगाने की तैयारी कर रही है।


जामिया नगर थाने समेत साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट और क्राइम ब्रांच की टीमें अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी में जुटी है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही AAP विधायक को गिरफ्तार कर लेगी। दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल ने लगभग एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। मेरठ में भी कई ठिकानों पर पुलिस ने दबिश बनाई। पुलिस को अमानतुल्लाह खान के फोन की आखिरी लोकेशन मीठापुर मिली थी। उसके बाद से ही AAP विधायक का फोन बंद आ रहा है। उनकी पार्टी के कई नेता पर अमानतुल्लाह की मदद का भी आरोप लग रहा है।

हत्या के आरोपों को बचाने का आरोप

वैसे अमानतुल्लाह खान का विवादों से पुराना नाता है। अपने हरकतों की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। ताजा विवाद हत्या के एक आरोपी को बचाने का है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीते सोमवार को जामिया इलाके में हत्या की कोशिश के आरोपी शाहबाज खान को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान कथित तौर पर अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और शाहबाज खान मौके से फरार हो गया।

पुलिस को अमानतुल्लाह ने दी थी धमकी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने में कानून का हवाला दिया तो जीत के नशे में चुर AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, 'मैं ऐसी पुलिस और कोर्ट कुछ नहीं मानता'। फिर वो वहां विधायक के 20-25 समर्थक जुट और पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे। विधायक के समर्थकों ने पुलिस को ही धमकी दे डाली। इस केस में पुलिस ने आप विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 
 

Advertisement

इन धाराओं में FIR दर्ज

दिल्ली में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद ही अमानतुल्लाह खान जीत के नशे में चुर है। अमानतुल्लाह को ओखला विधानसभा सीट से जीत मिली वो लगातार तीसरी बार इस सीट से जीते हैं। हालांकि उन पार्टी AAP इस बार दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई है। इधर जीते के बाद आप विधायक की एक गलती उन्हें बड़ी मुश्किल में डाल दिया है। अमानतुल्लाह खान पर बीएनएस की धारा 191(2), 190, 221, 121(1), 132, 351(3), 263, 111 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से कई धाराएं गैर-जमानती हैं। 
 

यह भी पढ़ें: आखिरी लोकेशन मीठापुर, तभी से फोन बंद...36 घंटे से फरार अमानतुल्लाह खान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड