Breaking: AAP के एक और नेता पर ED का शिकंजा, विधायक गुलाब सिंह यादव के घर छापेमारी

AAP के विधायकों पर ED का एक्शन जारी है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के घर छापेमारी करने पहुंची है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gulab Singh Yadav
AAP विधायक गुलाब सिंह यादव | Image: X@GulabMatiala

आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और विधायक पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कसा है। दिल्ली के मटियाला से AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ED की छापेमारी चल रही है। शनिवार सुबह-सुबह ईडी की टीम गुलाब सिंह के घर पहुंची और तलाशी लेना शुरू किया। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रिमांड लेने के बाद ईडी का एक्शन जारी है। शनिवार को ईडी की टीम आप के एक और विधायक के घर दबिश दी। जांच एजेंसी ने दिल्ली के मटियाला से AAP विधायक गुलाब सिंह यादव पर शिकंजा कसा।

AAP विधायक गुलाब सिंह के ठिकानों पर ED की रेड

AAP विधायक गुलाब सिंह के घर ED की छापेमारी चल रही है। जांच एजेंसी उनके घर के साथ उनके दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। बता दें कि 2016 में आप नेता गुलाब सिंह फिरौती के एक मामले में गिरफ्तार भी हुए थे। इस दौरान वो गुजरात में आप के प्रभारी थे। कई और मामलों में भी ये सुर्खियों में रह चुके हैं।

सौरभ भारद्वाज ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Advertisement

हालांकि, पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर ED की छापेमारी पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों को पता चल गया है कि भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है। हमारे चार शीर्ष नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में AAP नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।

 गुलाब सिंह पर गंभीर आरोप

विधायक गुलाब सिंह यादव का विवादों से पूराना नाता है। 8 साल पहले वसूली के एक मामले वो गिरफ्तार भी हुए थे। साल 2016 में जब गुलाब सिंह गुजरात मामलों के प्रभारी थे उस समय दिल्ली पुलिस ने उनके सहयोंगियों के खिलाफ जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था । आप विधायक पर नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का भी आरोप लगा था। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोज आधे घंटे पत्नी से मुलाकात, घर का खाना...जेल में ऐसे कटेंगे CM केजरीवाल के 6 दिन

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड