जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या, गुरुद्वारे के बाहर बदमाशों ने मारी धड़ाधड़ पांच गोलियां; इलाके में दहशत

Jalandhar news: पंजाब के जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर उन पर यह हमला किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
AAP Leader Lucky Oberoi shot dead
आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या | Image: Republic

AAP leader Lucky Oberoi Killed: पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर लक्की ओबेरॉय को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक, लक्की को गुरुद्वारे के बाद गोलियां मारी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

डीसीपी जालंधर मनप्रीत सिंह ने कहा, “लकी ओबेरॉय यहां पूजा करने के बाद जा रहे थे। उसी समय, दो स्कूटर सवार लोग आए और उन पर गोली चला दी।"

गुरुद्वारे के बाहर पार्किंग में हुआ हमला

वारदात मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक लक्की ओबेरॉय अपनी थार से गुरुद्वारे आए थे। वह अपना गाड़ी को पार्क कर रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। AAP जालंधर कैंट के हलका इनचार्ज राजविंदर थियारा ने बताया कि ओबेरॉय रोज गुरुद्वारे जाते थे और हमलावरों को इस बात की जानकारी थी। 

घटना के बाद उन्‍हें फौरन एक प्राइवेट अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। श्री राम हॉस्पिटल के डॉ. विशाल ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया, “लक्की ओबेरॉय को सुबह करीब 8 बजे यहां लाया गया था। जांच में पता चला कि उन पर 8-9 गोलियां चलाई गई थीं। उन्हें CPR दिया गया और वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।” घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच जारी है। 

Advertisement

पंजाब में कानून-व्यवस्था चरम गई है- शहजाद पूनावाला

मामले को लेकर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने पंजाब की आप सरकार को घेरा है। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक बार फिर पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जालंधर मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। AAP पंजाब के लिए एक पाप है।"

बता दें कि लक्की ओबोराय की पत्नी ने आम आदमी पार्टी की ओर से निगम चुनाव लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लक्की कैंट हल्के की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा के करीबी थे।

Advertisement

यह भी पढे़ं: Manipur: नई सरकार बनते ही मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चुराचांदपुर में सड़कों पर उतरे कुकी प्रदर्शनकारी, भारी सुरक्षाबल तैनात 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड