Aaj Ka Mausam: अक्टूबर में भी तेज धूप ने किया परेशान, तो इन राज्यों में बरस रहा पानी, अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam 12th October 2024: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इन 12 दिनों में भी लोगों को हल्की सर्दी का इंतजार है। अभी भी सिर पर सूरज चढ़ा हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi's Mungeshpur Scorches At 48.8 Degrees
Aaj Ka Mausam | Image: ANI

Aaj Ka Mausam 12th October 2024: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इन 12 दिनों में भी लोगों को हल्की सर्दी का इंतजार है। अभी भी सिर पर सूरज चढ़ा हुआ है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम विभाग की माने तो, कई इलाकों में तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया था। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वीकेंड के लिए इसी तरह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। 

दिल्ली में गिरा तापमान

शनिवार और रविवार को आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। हालांकि, IMD का अनुमान है कि 15 अक्टूबर के बाद, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दिन की गर्मी में गिरावट के साथ आखिरकार ठंडी सुबह का अनुभव हो सकता है।

बात करें राजस्थान की तो अगले तीन से चार दिनों तक कई इलाकों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। उदयपुर, कोटा और जोधपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। जयपुर का मौसम विज्ञान केंद्र इसका कारण पूर्वी हवाओं का प्रभाव बता रहा है। 

Advertisement

मायानगरी मुंबई में गुरुवार रात भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने से कई जगह नवरात्रि समारोह में खलल पड़ा। हल्की से मध्यम बारिश के लिए पहले के येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बावजूद, कई लोग तेज बारिश से हैरान और परेशान हो चुके हैं। इस बीच, IMD ने अब शहर में आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है।

10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा, मौसम विभाग ने 12 से 16 अक्टूबर के बीच 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 12 अक्टूबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक से दो दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों से मानसून हट जाएगा।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Today weather update: दिल्ली में गर्मी का सितम तो बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान; जानिए मौसम का हाल

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड