अपडेटेड 26 December 2025 at 23:38 IST

Pan Card: सावधान! सिर्फ 5 दिन में बेकार हो जाएगा आपका Pan Card, आज ही निपटाएं यह जरूरी काम

Aadhaar-PAN Link: आधार और पैन कार्ड, दोनों ही जरूरी दस्तावेज है। अगर आपने भी अभी तक अपने आधार कार्ड को पैन से लिंक नहीं किया है, तो आपका PAN Card डिएक्टिवेट किया जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
aadhaar pan link deadline is 31 december know how to link pan card to aadhaar card
सिर्फ 5 दिन में बेकार हो जाएगा आपका Pan Card, आज ही निपटाएं यह जरूरी काम | Image: R.BHARAT

Aadhaar-PAN Link: आधार और पैन कार्ड आज के समय में एक जरूरी दस्तावेज माने जाते हैं। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी और गैर सरकारी कामों में पैन और आधार कार्ड मांगा ही जाता है। इसलिए समय-समय पर इसको लेकर कई सारे महत्वपूर्ण नियम बनते रहते हैं। इस बीच पैन को आधार कार्ड से लिंक करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। 

जी हां, UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने पैन का आधार से लिंक होना जरूरी कर दिया है। इसकी आखिरी तारीख भी नजदीक आ चुकी है। ऐसे में अगर आपने भी अभी तक आधार कार्ड को पैन से लिंक नहीं किया है, तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे आप दोनों को लिंक कर सकते हैं।

31 दिसम्बर तक लिंक करना अनिवार्य

अगर आप आधार कार्ड के साथ-साथ पैन कार्ड धारक भी है, तो आपको जल्द से जल्द आधार को पैन से लिंक कर लेना चाहिए। जी हां,  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति 31 दिसम्बर 2025 तक अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक नहीं करता है, तो उसका पैन कार्ड डिएक्टिवेट किया जा सकता है। खबरों के अनुसार इससे आगे डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में आपको तुरंत अन्य फालतू काम छोड़कर यह जरूरी काम कर लेना चाहिए।

पैन कार्ड डिएक्टिवेट होने से क्या नुकसान होगा?

अगर तय डेडलाइन के अनुसार कोई पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करता है, तो उसे एक नहीं बल्कि कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें Tax File, Refund या अन्य फाइनेंशियल लेन-देन के कामों में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा, पैन कार्ड भी  डिएक्टिवेट किया जा सकता है।

Advertisement

पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करें?

  • पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर लॉग इन कर लीजिए। 
  • इसके बाद पेज ओपन होने के बाद क्विक लिंक्स सेक्शन में जाएं और Link Aadhaar पर क्लिक कीजिए। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी,जहां पर पैन, आधार और मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • अब आपको  'I validate my Aadhaar details' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। 
  • जब आप नंबर डालेंगे तो और क्लिक करेंगे तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) जाएगा। 
  • इसके बाद  वन टाइम पासवर्ड डालकर 'Validate' पर क्लिक करें।
  • इस पूरे प्रोसेस के बाद आसानी से आपका PAN-Aadhaar Card से लिंक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card New Update: अब इसके लिए आधार कार्ड नहीं होगा प्रूफ, जान लीजिए पूरा अपडेट वरना रुक सकता है आपका काम

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 26 December 2025 at 23:38 IST