अपडेटेड 8 February 2026 at 16:35 IST

Aadhaar Card Photo Change: क्या आपके आधार कार्ड में भी दिख रही गंदी-सी फोटो? बस इतने रुपये में करें ठीक, पढ़िए पूरा प्रोसेस

Aadhaar Card Photo Change: अगर आपके आधार कार्ड में अभी भी बचपन की फोटो है जो अब आपके चेहरे से मेल नहीं खाती, तो आप आधार एनरोलमेंट करके इसे अपडेट करवा सकते हैं। जानिए पूरा प्रोसेस..

Follow : Google News Icon  
aadhar card update
अपने आधार कार्ड पर फोटो कैसे बदलें | Image: republic

Aadhaar Card Update: भारत में आधार कार्ड का उपयोग लगभग हर जगह आईडी डॉक्यूमेंट के तौर पर किया जाता है। चाहे वो बैंकिंग से जुड़े काम हों या नया मोबाइल कनेक्शन, लगभग हर सरकारी काम में इसका उपयोग होता है। यहां तक कि प्राइवेट कंपनियों में आपकी आईडी के रूप में भी आधार का ही उपयोग होता है। 

लेकिन, क्या हो अगर आपके आईडी की कोई इन्फॉर्मेशन गलत हो जाए या आईडी से आपकी पहचान साबित नहीं हो पाए? इस आर्टिकल में इसी के बारे बताएंगे कि अगर आपको आधार कार्ड की फोटो खराब हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए?

आधार कार्ड की फोटो करें अपडेट

जैसे-जैसे लोगों की उम्र बढ़ती है, उनके फेस में थोड़ा अंतर हो जाता है। खासकर तब जब आपकी फोटो बचपन के समय की हो या काफी 10 से 15 साल पुरानी हो गई हो। ऐसे में कभी-कभी लोगों को अपनी आईडी दिखाने में भी लोगों को शर्म आने लगती है। लेकिन, इस सिचुएशन से बचने का बेस्ट उपाय है कि आप अपने आईडी की फोटोग्राफ अपडेट करके चेंज कर लें।

कहां होगा आधार फोटो अपडेट?

अगर आपको भी अपने आधार की फोटो बदलनी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आपके इस समस्या का समाधान भी दिया है। हालांकि, यह सुविधा नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने के जैसे आपको घर बैठे या ऑनलान नहीं मिलती। इसके लिए, आपको आधार एनरोलमेंट या आधार सर्विस सेंटर जाना ही पड़ेगा।

Advertisement

इसके लिए क्या है प्रोसेस?

  • आधार अपडेट का प्रोसेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। 
  • यहां My Aadhaar सेक्शन में, आपको एनरोलमेंट और अपडेट फॉर्म का ऑप्शन मिलेगा।
  • इस फॉर्म को डाउनलोड करें, प्रिंटआउट लें और सभी डिटेल्स ध्यान से भर दें।
  • फॉर्म भरने के बाद अपने नजदीकी आधार सर्विस सेंटर जाएं। जहां अधिकारी आपकी डिटेल्स वेरिफाई करेंगे।
  • वेरिफिकेशन के बाद, आपकी नई फोटो खींची जाएगी और UIDAI गाइडलाइंस के अनुसार आइरिस स्कैनिंग सहित बायोमेट्रिक प्रोसेस पूरा किया जाएगा।

फीस और प्रोसेसिंग टाइम

बता दें, आधार अपडेट के लिए आपको 100 रुपये की फिक्स्ड फीस लगती है, जिसमें GST भी शामिल है। प्रोसेस पूरा होने के बाद, आपको एक URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) दिया जाएगा। यह नंबर जरूरी है क्योंकि इससे आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे।

आम तौर पर अपडेटेड फोटो को आधार डेटाबेस में दिखने में लगभग 30 से 90 दिन लगते हैं। इस दौरान, आप UIDAI वेबसाइट पर अपना URN डालकर अपडेट का स्टेटस रेगुलर चेक कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: रेलवे की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! डेढ़ लाख कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, रेल मंत्री ने की घोषणा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 16:35 IST