अपडेटेड 7 February 2026 at 16:24 IST

Sarkari Naukri 2026: रेलवे की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! डेढ़ लाख कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, रेल मंत्री ने की घोषणा

Sarkari Naukri 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी घोषणा की है। रेल मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में 1.5 लाख नौकरियां देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Follow : Google News Icon  
Indian Railway Ashwini Vaishnav
Indian Railway Ashwini Vaishnav | Image: Republic

Sarkari Naukri 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी घोषणा की है। रेल मंत्री ने राज्यसभा में कहा है कि 2014 से 2024 के बीच रेलवे में लगभग 5.04 लाख लोगों को नौकरियां मिली हैं। अब मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भी 1.5 लाख और नौकरियां देने का लक्ष्य है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रेल मंत्री ने क्या कहा?

राज्यसभा में रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 10 सालों में रेलवे की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और अब खर्च पूरे करने के बाद भी रेलवे के पास राजस्व शेष बच रहा है। इसमें वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो 98.22 प्रतिशत रहा। सकल ट्रैफिक प्राप्तियां (Gross traffic receipts) 2,65,114 करोड़ रुपये रहीं और 2,660 करोड़ रुपये का अधिशेष दर्ज किया गया।

मंत्री के अनुसार, पिछले दशक में माल ढुलाई बढ़ाने, यात्री राजस्व में वृद्धि और लागत नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए गए, जिससे रेलवे को लाभ हुआ है।

1.5 लाख रोजगार देने की प्रक्रिया जारी

इसके अलावा रेल मंत्री ने बताया कि 2014 से 2024 5.04 लाख नौकरियां दी गईं और अब 1.5 लाख और रोजगार देने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले ही 18,000 असिस्टेंट लोको पायलट पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए 'वार रूम' भी बनाया है, जहां छात्रों की परेशानी सुनी जाएगी।

Advertisement

क्षेत्रीय परियोजनाएं और बजट आवंटन

राज्यसभा में मंत्री ने रेलवे बजट 2026 और क्षेत्रीय परियोजनाओं से जुड़ी मुख्य बातें बताईं…

  • पूर्वोत्तर भारत: पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेलवे बजट में 2,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 11,486 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
  • पंजाब: राज्य के लिए 5,673 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है।
  • केरल: केरल के लिए 3,795 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। 
  • तेलंगाना: कलवकुर्थी-माचेरला के बीच 316 किमी लंबी नई रेल लाइन के लिए सर्वे और डीपीआर (DPR) तैयार की जा रही है।
  • इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम: गुजरात के गिर नेशनल पार्क (भावनगर डिवीजन) के 115 किमी क्षेत्र में AI आधारित सुरक्षा प्रणाली को मंजूरी दी गई है।
  • रीयल-टाइम मॉनिटरिंग: यह सिस्टम रेलवे ट्रैक पर शेरों की मौजूदगी की सूचना तुरंत लोको पायलट और स्टेशन मास्टर को देगा, जिससे ट्रेन से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: RBI में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, आवेदन के लिए ये है योग्यता; जानिए लास्ट डेट

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 16:24 IST