मध्यप्रदेश के सतना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में 27 वर्षीय एक युवक को ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

मध्यप्रदेश के सतना जिले में 27 वर्षीय एक युवक को ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना दो दिन पहले कोलगावा थाना क्षेत्र की है। शिकायत के अनुसार, 20 मार्च को अपराह्न करीब ढाई बजे परिवार के सदस्यों ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को रोते हुए पाया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65 (2) (बच्ची से दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस की महिला शाखा की प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर बच्चियों की सुरक्षा करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।

पटेल ने कहा कि राज्य में लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, जबकि गृह विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव इस मुद्दे पर चुप हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: संभल से सपा सांसद बर्क की बढ़ी मुश्किलें, 5 अप्रैल को कोर्ट में पेशी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड