जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत

Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी बेटी एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के पहिए के नीचे कुचलकर मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
road accident
Representative image of a road accident | Image: ANI

Jharkhand: झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी बेटी एक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के पहिए के नीचे कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी बुधवार को दी।

पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार शर्मा (40) अपनी 19 वर्षीय बेटी अंजलि कुमार और 18 वर्षीय बेटा विक्की के साथ मंगलवार रात टाटानगर रेलवे स्टेशन से दोपहिया वाहन पर परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित घर लौट रहे थे, तभी जेम्को चौक के पास पीछे से एक भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शर्मा और अंजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि विक्की उपचाराधीन है।

टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच, घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने बुधवार को सड़क जाम कर दिया और चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy:'ये शो स्क्रिप्टेड नहीं...',भद्दी टिप्पणी मामले में अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी का बयान दर्ज

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड