नूडल्स खाने से 7 साल की बच्ची की मौत, बड़ी बहन की भी बिगड़ी हालत; जयपुर में मचा कोहराम, जांच के बाद सच आएगा सामने

जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। यहां एक 7 साल की बच्ची की नूडल्स खाने के बाद मौत हो गई है, जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
7 years old Girl Died After Eating Noodles in jaipur food poisoning suspected
नूडल्स खाने से 7 साल की बच्ची की मौत, बड़ी बहन की भी बिगड़ी हालत; जयपुर में मचा कोहराम, जांच के बाद सच आएगा सामने | Image: X

जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। यहां एक 7 साल की बच्ची की नूडल्स खाने के बाद मौत हो गई है, जबकि उसकी बड़ी बहन की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ये नूडल्स घर पर ही बनाया गया था। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। मामला झोटवाड़ा के मंगलम सिटी इलाके का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों बहनों ने घर पर नूडल्स बनाकर खाए और सो गईं। दोपहर करीब 3 बजे मां घर पहुंचीं और बच्चियों को जगाया। दिव्यांशी उठ गई, लेकिन पीहू नहीं उठी। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पीहू को मृत घोषित कर दिया। दिव्यांशी की तबीयत भी बिगड़ी थी। उपचार के बाद शुक्रवार सुबह उसे छुट्टी मिली।

विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

मृतक बच्ची के पिता दिनेश कुमावत ने बताया- मैं मकान की पेंटिंग का काम करता हूं। फरवरी-2025 में मेरी शादी मीना से हुई थी। ये मीना की दूसरी शादी है। पहले पति का देहांत हो चुका है। शादी के बाद से मीना और उसके पांच बच्चों के साथ मैं कालवाड़ रोड पर मंगलम सिटी में रहता हूं।

Advertisement

गुरुवार सुबह मैं और मीना घर से चौमूं के सिद्धी विनायक हॉस्पिटल में एडमिट अपने बेटे गोविन्द के पास चले गए थे। घर पर बेटी दिव्यांशी (18), बेटा गुलशन (17) व समर (14) और 7 साल की बेटी पीहू थी। गुरुवार सुबह ही बच्चे मंगलम सिटी में स्थित विकास किराना स्टोर से मैगी का 60 रुपए वाला पैकेट खरीदकर लाए थे। सुबह करीब 10 बजे आधी पैकेट मैगी समर ने बनाकर खाई। और बहन-भाई के लिए गैस पर छोड़कर खेलने चला गया।

दोपहर करीब 3 बजे दिव्यांशी और पीहू मैगी खाकर सो गई। शाम करीब 5 बजे पत्नी मीना घर पहुंची तो दोनों बच्चियों को जगाया। दिव्यांशी उठते ही उल्टी करने लगी, जबकि पीहू नहीं जगी। दोनों बच्चियों को मंगलम सिटी के पास स्थित हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर्स ने पीहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिव्यांशी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी। सूचना पर करधनी थाना पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए पीहू के शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

Advertisement

क्या होती है फूड पॉइजनिंग?

फूड पॉइजनिंग यानी खाद्य विषाक्तता दूषित या खराब खाना खाने से होती है। भोजन में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी या उनसे बने विषैले पदार्थ इसकी वजह हो सकते हैं। बाहर रखा खाना, बासी भोजन, गंदे हाथों से बनाया खाना और ठीक से न पका मांस इसके प्रमुख कारण हैं।

क्या हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण और बचाव के तरीके

लक्षण कुछ घंटों या दिनों में दिख सकते हैं। इनमें उल्टी, दस्त, पेट दर्द, मरोड़, बुखार और मतली शामिल हैं। शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। बचाव के लिए खाना बनाने से पहले हाथ धोएं। भोजन सही तापमान पर पकाएं और चीजों को ढककर रखें। बासी या बदबूदार भोजन न खाएं। गंभीर दस्त, लगातार उल्टी या डिहाइड्रेशन होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें- MS Dhoni: टीमें बदलीं, नियम बदले पर ये खिलाड़ी नहीं बदला...धोनी के संन्‍यास के साथ IPL के एक युग का हुआ अंत; रिकॉर्ड्स कहते रहेंगे 'थाला फॉर ए रीजन'

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड