जम्मू तक 36 सुरंगें, कन्याकुमारी तक एक्सप्रेस कंट्रोल हाईवे... रिपब्‍लिक के मंच पर गडकरी ने बताया बदलते भारत का रोडमैप

Republic Plenary Summit 2025 में केंद्रीय सड़क निर्माण एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की। उन्‍होंने बदलते भारत के रोडमैप के बारे में विस्‍तार से बताया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Kadkari at Republic Plenary Summit
Nitin Kadkari at Republic Plenary Summit 2025 | Image: R World.

Republic Plenary Summit 2025 में केंद्रीय सड़क निर्माण एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शिरकत की। उन्‍होंने बदलते भारत के रोडमैप के बारे में विस्‍तार से बताया। गडकरी ने कहा कि आप नेत्रदान कर सकते हैं, लेकिन दृष्टिदान नहीं कर सकते। उन्‍होंने कहा कि भारत की सबसे महत्वपूर्ण शक्‍ति उसका ज्ञान है। ज्ञान ने ही हमें अंर्तराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहुंचाया है। जब तक पूंजी निवेश नहीं आएगा, हम आगे नहीं बढ़ सकते

बुनियादी ढांचे के बारे में बताते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि विकास महत्वपूर्ण है। बुनियादी ढांचे के विकास के बाद ही धन, विकास दर बढ़ेगी।  उद्योग और व्यापार में वृद्धि से विकास में वृद्धि होगी। उन्‍होंने कहा उत्तराखंड और अरुणाचल में 4 प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं। इससे दिल्ली को 24*7 पानी मिलेगा। इसके अलावा 47 नदी संपर्क मार्गों की डीपीआर बन चुकी है। ये बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं हैं।

लद्दाख की ओर 7 सुरंगें बनाई जा रही हैं

नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क अवसंरचना विकसित करने के लिए 36 ग्रीन एक्सप्रेस का निर्माण किया जा रहा है। कई राजमार्गों का निर्माण किया जा रहा है। कई राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। लद्दाख की ओर 7 सुरंगें बनाई जा रही हैं। श्रीनगर से जम्मू तक 36 सुरंगें बनाई जा रही हैं। जिनमें से 22 सुरंगों का निर्माण पूरा हो चुका है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक्सप्रेस कंट्रोल हाईवे बनाया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'जो हो रहा है होने दीजिए, भगवान देख लेंगे...', ऐसा क्यों बोले गुरुदेव?

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड