Jharkhand Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, कोलकाता से बिहार जा रही बस पलटी

झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। कोलकाता से पटना जा रही बस अनियंत्रित होकर बरकठ्ठा के पास पलट गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hazaribagh bus Accident
Hazaribagh bus Accident | Image: Republic

Hazaribagh Road Accident:  झारखंडल के हजारीबाग में गुरुवार, 21 अक्टूबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां गोरहर थाना के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बरकठ्ठा में बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें तीन-चार लोग की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायलों का बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। यात्री बस कोलकाता से बिहार जा रही थी।

यह हादसा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई। बस सड़क पर मुड़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गई। बस के पलट जाने से उसके नीचे कई लोग दब गए। सड़क पर पलटी बस की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे के वक्त बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। बस कोलकाता से पटना जा रही थी।

बस की नीचे दबे कई लोग

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बरही एसडीपीओ और गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (SP) अरविंद कुमार सिंह ने ने बताया कि अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बस में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

तो इस वजह से हुआ हादसा

यह हादसा सिक्स लाइन रोड कंस्ट्रक्शन की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया है। जिसके वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 5 से 6 बजे एक यात्री बस गड्ढे में गिर गई।  फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक्‍सप्रेस-वे पर बस-ट्रक में टक्कर, 5 महीने के बच्चे सहित 5 लोगों की मौत
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड