एक्‍सप्रेस-वे पर बस-ट्रक में टक्कर, 5 महीने के बच्चे सहित 5 लोगों की मौत; काट कर निकालनी पडीं लाशें

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और बस की बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yamuna Expressway road accident
Yamuna Expressway Road Accident | Image: Social Media

उत्तर प्रदेश केम पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस की बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 महीने का मासूम भी शामिल है। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। 
 

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर रात की है। प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी, तभी अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। डबल डेकर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है। साथ ही धिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

CM योगी ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। ॉ

हादसे में 5 महीने के बच्चे की मौत

टप्पल पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के एक्सप्रेसवे वे पर गुरुवार रात को एक डबल डेकर बस ने आगे चल रहे ओवर लोडिंग ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के फरखच्चे उड़ गए। बस के शीशे तोड़कर लाशों को बाहर निकाला गया। हादसे में मां पांच महीने के बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 56 पर यह सड़क हादसा हुआ है।

Advertisement


 यह भी पढ़ें: Today Weather update: दिल्ली में लुढ़का पारा, UP-बिहार में भी बढ़ी ठंड

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड