कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में 7 दिन की छुट्टी घोषित, कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

हरिद्वार जिले में बड़ी संख्या में उमड़ रही कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Haridwar School Closed
हरिद्वार स्कूल बंद | Image: PTI/ANI

Haridwar School Closed: उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ मेले का लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। गंगाजल भरने के लिए कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

दरअसल, हरिद्वार जिले में बड़ी संख्या में उमड़ रही कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा 22 जुलाई यानी कि सोमवार से शुरू हुई है। ऐसे में कांवड़ियों की सुविधा के लिए जिले भर में यातायात योजना को लागू किया गया है।

7 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

हरिद्वार के जिलाधिकरी धीरज सिंह गबरियाल के मुताबिक, जिले में कक्षा पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 27 जुलाई से दो अगस्त तक छुट्टी घोषित की गई है।

जिलाधिकरी धीरज सिंह ने आगे बताया कि हरिद्वार में गंगा जल लेने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में कांवड़ियों की भीड़ और अधिक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में यातायात पर असर पड़ने से स्कूली बच्चों को भी दिक्कतें होंगी। स्कूल की बसें प्रभावित होने से बच्चे देरी से पहुंचेंगे। इतना ही नहीं छात्रों को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा। प्रशासन का कहना है कि यातायात योजना को लागू होने से छात्रों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

सुगम और सुरक्षित "कावड़ यात्रा 2024" के लिए उत्तराखंड ट्रैफिक पुलिस है तैयार।#UttarakhandPolice #KanwarYatra2024 pic.twitter.com/aTPyA5uWnS

— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) July 23, 2024

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

बता दें कि 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है, जो 17 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में लाखों की तादाद में कांवड़ियों की आवाजाही जारी है। कांवड़ यात्रा की कड़ी निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा नहीं मिलने पर भड़के तेजस्वी, बोले- मांग से इंच भर भी पीछे नहीं…
 

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड