बिहार को स्पेशल स्टेटस का दर्जा नहीं मिलने पर भड़के तेजस्वी, बोले- मांग से इंच भर भी पीछे नहीं...
बिहार के लिए मोदी सरकार के आम बजट को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निराशाजनक और छलावा बताया है।
- भारत
- 3 min read

Tejashwi Yadav on Bihar Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार यानी 24 जुलाई 2024 को बजट पेश किया। इस दौरान बिहार के लिए केंद्र का पिटारा खुला। केंद्र ने भले ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया हो लेकिन वित्त मंत्री के ऐलान के मुताबिक, बिहार को लगभग 58.9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का पैकेज मिला है। इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बजट को निराशाजनक और छलावा बताया है।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट ने फिर बिहार को निराश किया है। साथ ही कहा कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है। बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की जरूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख्त जरूरत है।'
'बिहार का अपमान ना करें'
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा- 'रूटीन आवंटन तथा पूर्व स्वीकृत, निर्धारित और आवंटित योजनाओं को नई सौगात बताने वाले बिहार का अपमान ना करें। पलायन रोकने, प्रदेश का पिछड़ापन हटाने और उद्योग धंधों के साथ-साथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हम विशेष राज्य के दर्जे की मांग से इंच भर भी पीछे नहीं हटेंगे। #Budget'
आज के बजट ने बिहार के लोगों को फिर निराश किया है। बिहार को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए एक रिवाइवल प्लान की ज़रूरत थी और जिसके लिए विशेष राज्य के दर्जे के साथ विशेष पैकेज की सख़्त जरूरत है।
रूटीन आवंटन तथा पूर्व स्वीकृत, निर्धारित व आवंटित योजनाओं को नई सौग़ात बताने वाले बिहार का…— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 23, 2024
'बिहारवासियों की आंखों में झोंकी धूल'
तेजस्वी यादव ने इस बजट को बिहार की आंखों में धूल झोंकने वाला बताया। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा- ‘हमारे कार्यकाल में स्वीकृत, प्रस्तावित, आवंटित, निर्धारित एवं क्रियाशील पुराने प्रॉजेक्ट्स तथा सड़क व पुल निर्माण, पर्यटन, उद्योग व एयरपोर्ट संचालन संबंधित योजनाओं की रीपैकिजिंग कर आज बजट में उसे विशेष पैकेज और विशेष सौग़ात का नाम देकर बिहारवासियों की आंखों में धूल झोंका जा रहा है। 𝟐𝟎𝟏𝟓 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने बिहार के लिए 𝟏 लाख 𝟔𝟓 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की थी लेकिन 𝟗 वर्षों बाद भी बिहार को कुछ नहीं मिला। यह बात मैं ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी भी कई बार स्वीकार कर चुके है।’
Advertisement
हमारे कार्यकाल में स्वीकृत, प्रस्तावित, आवंटित, निर्धारित एवं क्रियाशील पुराने प्रॉजेक्ट्स तथा सड़क व पुल निर्माण, पर्यटन, उद्योग व एयरपोर्ट संचालन संबंधित योजनाओं की रीपैकिजिंग कर आज बजट में उसे विशेष पैकेज और विशेष सौग़ात का नाम देकर बिहारवासियों की आँखों में धूल झोंका जा रहा… pic.twitter.com/VHr6SUQjGL
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 23, 2024
'विशेष राज्य का दर्जा देने के वादे का क्या हुआ?'
तेजस्वी यादव ने इस बजट को जुमला बताते हुए आगे लिखा- 'जैसे वह घोषणा थी वैसे ही यह है। जुमला पार्टी पुरानी योजनाओं को नया बताने की अपनी विशेष विशेषज्ञता का विशिष्ट प्रदर्शन कर जनता को फिर एक बार भ्रमित कर रही है। 𝟐𝟎𝟏𝟒 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ?'
यह भी पढ़ें: Budget 2024: PMO, केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के खर्च के लिए बजट में कितने करोड़ का प्रावधान? जानिए…