अपडेटेड 10 April 2024 at 15:12 IST

बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस चैंबर में कूदे 6 लोग, दम घुटने से 5 की मौत

New Delhi: महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने की कोशिश में कूदे छह लोगों में से पांच लोगों की मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
The Haryana Cabinet approved the Haryana Honourable Disposal of Dead Body Bill, 2024
दम घुटने से 5 की मौत | Image: PTI

New Delhi: महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां वाडकी गांव में एक कुएं में गिरी बिल्ली को बचाने की कोशिश में कूदे छह लोगों में से पांच लोगों की जान चली गई।

नेवासा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद कर लिए हैं जो बिल्ली को बचाने के लिए कुएं में कूदे थे। कुएं का इस्तेमाल बायोगैस चैंबर के रूप में किया जा रहा था। कुएं के अंदर पहले से ही जानवरों का मल जमा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने कहा, "एक बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए, जो एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते हुए एक कुएं में रखे जानवरों के मल के बीच एक के बाद एक कुएं में कूद गए थे। हालांकि छह में से एक व्यक्ति जो कुएं में घुसा था उसकी कमर से बंधी रस्सी बच गई थी, जिस कारण उसे पुलिस ने बाद में बचा लिया। छठे व्यक्ति का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।''

बहरहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Scalp Infection: फेस की तरह सिर में भी हो रहे हैं एक्ने? ये टिप्स आएंगे काम, जल्द मिलेगा छुटकारा

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 13:16 IST