Scalp Infection: फेस की तरह सिर में भी हो रहे हैं एक्ने? ये टिप्स आएंगे काम, जल्द मिलेगा छुटकारा

Acne in scalp: अगर आपके सिर में एक्ने हो रहे हैं तो आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hair Scalp Infection
सिर के एक्ने दूर करने के टिप्स | Image: Freepik

Scalp Infection: कई लोग चेहरे पर होने वाले एक्ने की समस्या से परेशान रहते हैं। हालांकि चेहरे की एक्ने प्रॉब्लम से आप भले ही छुटकारा पा लें लेकिन जब बात सिर में होने वाले एक्ने की आती है तो हम इसके उपचार के बारे में बस सोचते ही रह जाते हैं। जी हां, एक्ने की समस्या चेहरे ही नहीं बल्कि सिर में भी होती है।

दरअसल, सिर में होने वाले एक्ने दानेदार होने के साथ-साथ नुकीले भी होते हैं और अगर ये सिर में फूट जाते हैं तो इससे गंभीर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप या आपके आस-पास कोई व्यक्ति सिर में होने वाले एक्ने की समस्या से जूझ रहा है तो आपको यहां दिए गए एक्ने ट्रीटमेंट टिप्स एक बार जरूर ट्राई करने चाहिए। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इस बारे में।

सिर के एक्ने दूर करने के टिप्स (Tips to get rid of scalp acne)

  • सिर में होने वाले एक्ने की छुट्टी करने के लिए आप टमाटर के रस में टी ट्री ऑयल मिलाकर इससे सिर की स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं। इसके बाद आप बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।  इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।
  • एलोवेरा जेल भी बालों से एक्ने का खात्मा करने के लिए काफी असरदार है। आप इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर बालों में लगाने के 20 मिनट बाद सिर को शैंपू से वॉश कर सकते हैं। इससे आपकी एक्ने प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
  • अगर आपके सिर में जिद्दी फंगल इंफेक्शन है तो आप 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 बड़ा चम्मच दही मिलाकर स्कैल्प में लगा सकते हैं। इसके बाद साधारण पानी से हेयर वॉश करने के बाद आपको काफी आराम मिलेगा।
  • इसके अलावा आप नीम की पत्तियों को पीसकर इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर स्कैल्प पर अच्छा तरह से लगा लें। इससे भी आपकी एक्ने प्रॉब्लम काफी हद तक कम हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें: राजस्थान में फैल रही ये बीमारी है बहुत घातक, सीधे गले पर करती है अटैक; बहरे होने का भी डर

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड