अपडेटेड 10 September 2025 at 12:27 IST

Nepal: बाल सुधार गृह में हिंसक झड़प में 5 लोगों की मौत, कैदियों द्वारा गेट तोड़कर भागने के दौरान हुई मारपीट; 200 से ज्यादा कैदी फरार

नेपाल को नौबस्ता जेल के बाल सुधार गृह में हुई हिंसक झड़प में 5 लोगों की मौत हो गई। यह झड़प किशोर कैदियों द्वारा गेट तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान हुई।

Follow : Google News Icon  
Nepal Gen-Z Protest
Nepal Gen-Z Protest | Image: X

नेपाल में हालात अब भी बेकाबू है। बैकों को लूटा जा रहा है। कैदी जेल से फरार हो रहे हैं। नेताओं और उद्योगपतियों  के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 300 से ज्यादा लोग घायल है। सेना ने देश की कमान अपने हाथ में ले लिया है और प्रदर्शनकारियों से लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। इस बीच नेपाल के नौबस्ता स्थित एक बाल सुधार गृह में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।


सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन ने देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और अन्य मंत्रियों ने इस्तीफे के बाद भी Gen-Z प्रदर्शनकारियों पीछे नहीं हटे। नेपाल हिंसा का सबसे खतरनाक रूप जेलों पर हुए हमलों में देखा गया है। देश के अलग-अलग जेलों से अब तक हजारों की संख्या में कैदी फरार हो चुके हैं। मौके का फायदा उठाकर जेल से कैदियों द्वारा गेट तोड़कर भागने की कोशिश लगातार हो रही है। नेपालगंज के नौबस्ता स्थित बाल सुधार गृह में हिंसक की जानकारी मिल रही है।

नौबस्ता के बाल सुधार गृह में हिंसक झड़प 

नौबस्ता जेल के बाल सुधार गृह में हुई हिंसक झड़प में 5 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल बताए जा रहे हैं। नौबस्ता जेल के प्रमुख जालंधर भुसाल के अनुसार, ये मौतें उस झड़प में हुईं जो किशोर कैदियों द्वारा गेट तोड़कर भागने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जेल के 585 कैदियों में से 149 और बाल सुधार गृह से 76 कैदी भाग गए। उन्होंने कहा कि यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि किशोर कैदियों और कैदियों को एक साथ रखा गया था।

हजारों कैदी अलग-अलग जेलों से फरार

झड़प में घायल हुए लोगों को नेपालगंज के भेरी अस्पताल लाया गया। पांच घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, भीमफेड़ी जेल से भी 260 कैदी फरार हो गए हैं। गोलीबारी में दो कैदी घायल हो गए हैं।  वहीं, विराटनगर बाल सुधार गृह से 249 किशोर अपराधी फरार हो गए हैं। बुधवार, सुबह करीब 9:45 बजे, सुधार गृह के कैदियों ने सुधार गृह का ताला तोड़ दिया और दस्तावेज फाड़कर सामूहिक रूप से भाग निकले। सुधार गृह के प्रमुख गोमती प्रसाद ढकाल के अनुसार, वर्तमान में सुधार गृह में मुश्किल से 20 से 25 किशोर अपराधी हैं। अधिकांश फरार अपराधी गंभीर मामलों में दोषी पाए गए थे और सजा काट रहे थे।

Advertisement

नेपाली सेना की प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी

स्थिति बिगड़ने के बीच मंगलवार शाम को नेपाली सेना ने सख्त चेतावनी जारी की। सेना ने कहा कि अगर लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं नहीं रुकीं, तो रात 10 बजे से सैनिकों को तैनात किया जाएगा। सेना के जनसंपर्क निदेशालय ने बयान में बताया कि कुछ असामाजिक तत्व इस संकट का फायदा उठाकर नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।  स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्य सचिव के नेतृत्व में सभी मंत्रालयों के सचिवों के बीच एक वर्चुअल बैठक हो रही है। वर्तमान स्थिति में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति हेतु संबंधित तंत्रों के बीच समन्वय और सुविधा हेतु मुख्य सचिव एक नारायण आर्यल के नेतृत्व में सभी मंत्रालयों के सचिवों सहित एक वर्चुअल बैठक हो रही है।

यह भी पढ़ें: बैंक लूटा, होटलों में आग, Gen-Z के प्रदर्शन से खून-खून हुआ नेपाल

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 September 2025 at 12:03 IST