छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाया गया 45 किलो का आईईडी बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक 45 किलो के आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IED recovered recovered in Bijapur
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED बरामद | Image: Republic

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक शक्तिशाली परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 45 किलोग्राम वजन का यह विस्फोटक उपकरण इतना शक्तिशाली था कि यह एक मिनी ट्रक को उड़ा सकता था तथा 15 फुट गहरा गड्ढा भी कर सकता था।

एक अधिकारी ने बताया कि चेरपाल-पालनार सड़क के नीचे लगाए गए आईईडी का पता सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 222वीं बटालियन की एक टीम ने लगाया।  पुलिस अधिकारी ने बताया, "आईईडी में 'कमांड स्विच मैकेनिज्म' था, जो नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक आम तकनीक है। 

सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश

इसे इलाके में सुरक्षा बलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।" उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक उपकरण को निष्क्रिय कर दिया है।

यह भी पढ़ें: बैंकॉक- म्यामांर समेत दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में भूकंप के झटके

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड