अपडेटेड 23 January 2024 at 23:53 IST

75वें गणतंत्र दिवस पर नजर आएगी 'महिला शक्ति', जानिए रिपब्लिक डे परेड में इस बार क्या होगा खास

26 January Republic Day News: 26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ पर 75वीं गणतंत्र दिवस परेड महिला केंद्रित होगी।

Follow : Google News Icon  
26 January Republic Day Parade
रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल | Image: PTI

जतिन शर्मा

26 January Republic Day News: 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' थीम के साथ 26 January 2024 को कर्तव्य पथ पर 75वीं गणतंत्र दिवस परेड महिला केंद्रित होगी। जानकारी मिल रही है कि परेड 10.30 बजे से शुरू होगी और मेजर सौम्य शुक्ला राष्ट्रपति को ध्वजारोहण में मदद करेंगी।

इस दौरान परेड 100 मिनट की होगी, जो विजय चौक से शुरू होते हुए लाल किले तक जाएगी। संस्कृति मंत्रालय की तरफ से सबसे पहले शंखनाद की जाएगी और उसके बाद पदक विजेता होंगे।

रिपब्लिक डे परेड में इस बार क्या होगा खास?

19 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कहा कि महिला मार्चिंग टुकड़ियां परेड का प्रमुख हिस्सा होंगी, जिसमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (UT) और केंद्रीय मंत्रालयों/संगठनों की अधिकांश झांकियां शामिल होंगी। परेड में पहली बार सभी महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई दिखाई देगी। CAPF की टुकड़ियों में महिला कर्मी भी शामिल होंगी। रक्षा सचिव ने कहा कि इस साल की गणतंत्र दिवस परेड में महिलाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा।

Advertisement

144 सैनिकों का दस्ता निकलेगा

मार्च पास्ट में इस बार मद्रास रेजिमेंट, ग्रेनेडर, राजपूताना, कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस शामिल हो रही है, जो ऑल वीमेन कंटिंजेंट होगा। उसके बाद सिख, कुमाऊ, नागा रेजिमेंट और फिर बॉम्बे इंजीनियर की टुकड़ियों कर्तव्यपथ से गुजरेंगी। इसमें आर्म्ड फोर्स कंटिंजेट ( ट्राई सर्विसेज ) भी शामिल है। इसके अलावा परेड में नेवी, एयरफोर्स और डीआरडीओ के कंटिंजेट भी होंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। जानकारी मिल रही है कि परेड में फ्रांस का 95 सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड दस्ता भी हिस्सा लेगा।

Advertisement

आपको बता दें कि इस साल के परेड के लिए 13 हजार से ज्यादा स्पेशल गेस्ट को न्योता दिया गया है। रक्षा सचिव ने कहा कि इसका उद्देश्य सरकार के जन भागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है।

ये भी पढ़ेंः गांव में झोपड़ी, सरकारी मदद से इनकार; बिहार के पूर्व CM जननायक Karpuri Thakur के संघर्ष की कहानी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 23:53 IST