24 मार्च 2020: आज ही कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई थी 500 के पार, पूरे देश में हुआ था लॉकडाउन का ऐलान

देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं, लेकिन 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा करके इस दिन को इतिहास में जगह बनाने की एक बड़ी वजह दे दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
corona jn1
भारत में फिर लौट रहा Corona, नए वेरिएंट JN1 के 60 से ज्यादा मामले आए सामने | Image: unsplash

देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 24 मार्च की तारीख के नाम दर्ज हैं, लेकिन 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस के कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन लगाने की घोषणा करके इस दिन को इतिहास में जगह बनाने की एक बड़ी वजह दे दी। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 500 के पार होने के बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया।

तपेदिक को लेकर भी यह दिन खास है, क्योंकि इसी दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी। डॉ. राबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस का पता लगा लिया है, जो इंसानों में तपेदिक की बीमारी के लिए जिम्मेदार है। यही वजह है कि दुनियाभर में 24 मार्च को ‘विश्व तपेदिक दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। वहीं, परतंत्र भारत के इतिहास की बात करें तो वह 24 मार्च 1946 का दिन था, जब ब्रिटेन का कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।

देश दुनिया के इतिहास में 24 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

1307 : देवगिरि (दौलताबाद) के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।

1855 : कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।

Advertisement

1882 : डा. रॉबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।

1603: एलिजाबेथ प्रथम का निधन।

Advertisement

1946: लार्ड पैथिक लॉरेंस के नेतृत्व में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

1972 : ब्रिटेन ने घोषणा की कि वह वेस्टमिंस्टर में अपने केंद्र से उत्तरी आयरलैंड पर शासन करेगा।

1977 : मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई।

1989 : ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।

2008 : भूटान नेशनल असेंबली के लिए पहला आम चुनाव हुआ।

2020 : कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश की नर्स की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालीं, प्राथमिकी दर्ज

Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड