कंडोम का पैकेट, शराब की बोतल और 1.77 करोड़ रुपये कैश... पश्चिम बंगाल के स्कूल में छापेमारी के बाद मिले अय्याशी के सबूत

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से पुलिस ने छापेमारी की। स्कूल के एक कमरे से 1.77 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। बीमार बच्चों के कमरे से कंडोम का पैकेट भी मिला। प्रिंसिपल ने चार लोगों पर पैसे के गबन का आरोप लगाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
1.77 crore cash, liquor, condoms found in west bengal school
पश्चिम बंगाल के स्कूल में हुई छापेमारी से सब हैरान | Image: ANI Video Grab

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचीरा पाड़ा इलाके में स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल से पुलिस ने बड़ी मात्रा में कैश, शराब की बोतल और कंडोम बरामद किए हैं। बिजपुर थाने की पुलिस ने स्कूल में छापेमारी की और दूसरी मंजिल के एक कमरे से 1.77 करोड़ रुपये नकद पकड़े गए।

शुरू में पुलिस को आठ बंडलों में करीब 35 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद नोट गिनने वाली मशीनों की मदद से पूरी जांच की गई और गुरुवार सुबह तक कुल राशि 1.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके साथ ही स्कूल के ‘सिक रूम’ की अलमारी से कंडोम का एक पैकेट भी मिला है।

पुलिस अब इस मामले की जांच रही ही है। अभी तक पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने स्कूल के कैशियर अविक नाथ और असिस्टेंट अकाउंटेंट सायन घोष को हिरासत में ले लिया है।

प्रिंसिपल ने दर्ज कराई शिकायत

स्कूल के एक्टिंग प्रिंसिपल बिकाश चंद्र पाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने चार लोगों के नाम बताए हैं, कमल अधिकारी, गौतम घोष दस्तीदार, अभिक कुमार नाग और सायन पाल। शिकायत में स्कूल के पैसे के गबन, दुरुपयोग और धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में एडमिशन चल रहे थे और अकाउंट्स विभाग के लोगों को पैसे बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इतने सारे पैसे कमरे में क्यों रखे गए थे।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने इस मामले में गबन, दुरुपयोग और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। अब जांच चल रही है कि इतने सारे पैसे कहां से आए और स्कूल के फंड का इस्तेमाल कैसे हो रहा था। यह घटना हाल ही में कोलकाता के एक कॉलेज में मिले पुराने नोटों के मामले के बाद हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: MP के बाद गुजरात से भी BJP के लिए आई अच्छी खबर, BJP के चारों उम्मीदवार निर्विरोध जीते, देखें LIST
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड