
अपडेटेड 7 September 2025 at 19:56 IST
Lunar Eclipse 2025:: आज तीन बार रंग बदलेगा चांद, इस समय हो जाएगा खून जैसा लाल; नोट कर लीजिए टाइम
Blood Moon Eclipse 2025: आज चंद्रग्रहण के प्रथम चरण में चांदी के समान चमकते चांद का रंग हल्का धुंधला नजर आएगा। फिर जैसे ही पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा पर पड़ेगी, वह एक किनारे से काले साये से गुजरने लगेगा। रात 11 बजे तक चांद पूरी तरह से काले साये के आगोश में होगा। इस दौरान चंद्रमा का रंग पहले हल्का नारंगी होगा और फिर लाल हो जाएगा।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

जब चांद आसमान में खून जैसा लाल दिखता है तो इसे ब्लड मून कहा जाता है। आज साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण भी होगा।
Image: Meta AI
यह अद्भुत खगोलीय नजारा भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई पड़ेगा। भारत में यह सबसे साफ दिखेगा।
Image: Meta AIAdvertisement

पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है। इससे चांद तक सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पहुंच पाती।
Image: Meta AI
धरती के वायुमंडल से टकराकर और छानकर ये किरणें चांद तक पहुंचती है। इसमें छोटी तरंग वाली रोशनी बिखर जाती है।
Image: Meta AIAdvertisement

लंबी तरंग वाली रोशनी यानी लाल और नारंगी रोशनी चांद तक पहुंचती है, जिससे चांद में लालिमा नजर आती है।
Image: Meta AI
भारत में 7 सितंबर की रात 8.58 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर को सुबह 1.25 बजे तक ग्रहण दिखेगा।
Image: Meta AI
ब्लड मून रात 11 बजे से 12.22 बजे तक अपने पीक पर होगा। यानी 82 मिनट तक ब्लड मून नजर आएगा।
Image: Meta AI
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, हैदराबाद और चंडीगढ़ में रहने वाले लोग इस अद्भुत नजारे को देख सकते हैं।
Image: Meta AIPublished By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 September 2025 at 18:20 IST