
अपडेटेड 11 September 2025 at 17:23 IST
UPI से पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, 15 सितंबर से बदल जाएगा ये नियम; अभी जान लें तो फायदे में रहेंगे
UPI Payment: किराने की दुकान हो या कैब का किराया, आजकल छोटी-छोटी चीजों के लिए भी UPI के जरिए ही ज्यादातर पेमेंट किए जाते हैं। ऐसे में अगर इसमें छोटा-सा भी बदलाव होता है, तो लोगों के लिए जानना जरूरी हो जाता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि UPI में 15 सितंबर से क्या बदलने वाला है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

देश में 15 सितंबर से UPI में नए बदलाव आने वाले हैं। इसका असर आम जनता पर भी पड़ेगा।

NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए लिमिट बढ़ा दी है।
Advertisement

कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस पेमेंट्स के लिए लिमिट अब बढ़ा दी गई है। पहले 2 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन होता था। अब वही लिमिट 5 लाख रुपये हो गई है।
Image: Paytm
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस और टैक्स पेमेंट्स के लिए पेमेंट लिमिट को एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है।
Image: FreepikAdvertisement

रेलवे, एयरलाइन और बाकी ट्रैवल टिकट बुकिंग में भी 5 लाख तक का पेमेंट किया जा सकता है। वहीं, डेली ट्रांजेक्शन लिमिट 10 लाख होगी।
Image: Freepik
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट और ईएमआई के लिए भी अब 5 लाख तक का पेमेंट हो सकता है। क्रेडिट कार्ड के लिए 6 लाख और EMI के लिए 10 लाख डेली लिमिट होगी।
Image: FreepikPublished By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 17:23 IST