
अपडेटेड 7 September 2025 at 20:53 IST
Lunar Eclipse 2025: 82 मिनट तक खून-सा लाल नजर आएगा चांद, इस साल का होगा आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण; जानिए कब देख सकते हैं आप
Lunar Eclipse 2025: आसमान में एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखने वाला है। 7-8 सितंबर की रात चांद खून जैसा लाल हो जाएगा। यह नजारा 82 मिनट तक दिखेगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

जब चांद आसमान में खून जैसा लाल दिखता है तो इसे ब्लड मून कहा जाता है। यह साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण भी होगा।
Image: Meta AI
यह अद्भुत खगोलीय नजारा भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई पड़ेगा। भारत में यह सबसे साफ दिखेगा।
Image: Meta AIAdvertisement

पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है। इससे चांद तक सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पहुंच पाती।
Image: Meta AI
धरती के वायुमंडल से टकराकर और छानकर ये किरणें चांद तक पहुंचती है। इसमें छोटी तरंग वाली रोशनी बिखर जाती है।
Image: Meta AIAdvertisement

लंबी तरंग वाली रोशनी यानी लाल और नारंगी रोशनी चांद तक पहुंचती है, जिससे चांद में लालिमा नजर आती है।
Image: Meta AI
भारत में 7 सितंबर की रात 9.58 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर को सुबह 1.25 बजे तक ग्रहण दिखेगा।
Image: Meta AI
ब्लड मून रात 11 बजे से 12.22 बजे तक अपने पीक पर होगा। यानी 82 मिनट तक ब्लड मून नजर आएगा।
Image: Meta AI
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, हैदराबाद और चंडीगढ़ में रहने वाले लोग इस अद्भुत नजारे को देख सकते हैं।
Image: Meta AIPublished By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 31 August 2025 at 07:05 IST