पंचायत का हर सीजन क्यों हुआ इतना पॉपुलर? फुलेरा की प्रधान क्रांति देवी ने दिया जवाब, कहा- 'हर कोई अपने गांव से...'
Sunita Rajwar on Panchayat success: पॉपुलर 'पंचायत' वेब सीरीज की टीम आज रिपब्लिक समिट 2026 में पहुंची इस दौरान फुलेरा की प्रधान क्रांति देवी ने कहा कि, 'मैंने गांव को बहुत करीब से देखा है। आज जो बदलाव दिखते हैं, उनमें साफ फर्क नजर आता है। महिलाएं मजबूत हुई हैं और गांव का विकास भी हुआ है।' जानें पंचायत की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कहा? पूरी खबर पढ़ें
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Panchayat web series popularity: रिपब्लिक समिट 2026 में पॉपुलर 'पंचायत' वेब सीरीज की टीम ने शिरकत की और अपनी खास मौजूदगी दर्ज करवाई। इस दौरान फुलेरा (Phulera) की प्रधान क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवर ने 'पंचायत' सीरीज की सफलता की असली वजह बताई। उन्होंने बताया कि 'हर कोई अपने गांव से जुड़ा है, इसलिए पंचायत को प्यार मिला', ये सीरीज गांव की कहानी को समझाता है।
मैंने गांव को करीब से देखा है- क्रांति देवी
'पंचायत' अभिनेत्री क्रांति कहा, ‘मैंने गांव को बहुत करीब से देखा है। आज जो बदलाव दिखते हैं, उनमें साफ फर्क नजर आता है। महिलाएं मजबूत हुई हैं और गांव का विकास भी हुआ है।’
'आज की जनरेशन भी मिट्टी से जुड़ी है'
'पंचायत' की सफलता की असली वजह बताते हुए सुनीता राजवर आगे बताती हैं कि, आज की जनरेशन भी अपने गांव की मिट्टी और यादों से जुड़ी हुई है। सुनीता राजवर ने कहा, 'हर कोई अपने गांव से जुड़ा है, इसलिए पंचायत को प्यार मिला।' उनका ये बयान सीरीज की ग्रामीण कहानी को समझाता है। लोग गांव की सच्ची जिंदगी देखकर खुद को इससे जोड़ पा रहे हैं।
'पंचायत' की लोकप्रियता का राज क्या?
सुनीता राजवर वेब सीरीज 'पंचायत' में क्रांति देवी शर्मा का किरदार निभा रही हैं। वे फुलेरा ग्राम पंचायत की सदस्य हैं। निवर्तमान प्रधान मंजू देवी की राजनीतिक कॉम्पीटीटर के रूप में और भूषण की पत्नी के तौर पर भी वे स्क्रीन पर नजर आती हैं। पंचायत सीरीज ने गांव की असली राजनीति, रिश्ते और रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। यही वजह है कि दर्शक इसे बार-बार देख रहे हैं। सुनीता राजवर जैसे अनुभवी कलाकारों के शानदार अभिनय ने सीरीज को और मजबूत बनाया है।
Advertisement
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)